सूचना पट्ट

70
10-03-23

डॉ. अभिषेक कुमार जी का व्यक्तित्व साक्षात्कार

दिव्यालय चैनल पर लन्दन से श्री किशोर जैन जी ने साहित्यिक, सामाजिक परिदृश्यों के संदर्भ में राष्ट्र लेखक, भारत साहित्य रत्न श्री डॉ. अभिषेक कुमार जी का साक्षात्कार लिया जो नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक के माध्यम से दृष्टिगोचर है।👇

लिंक

69
19-02-23

अंतर्राष्ट्रीय कबीर महासम्मेलन-2023 संबंधी सूचना

अंतर्राष्ट्रीय कबीर महासम्मेलन-2023
दिनांक- 03-04/06/2023 (दो दिवसीय)
स्थान- सद्गुरु कबीर समाधि स्थली, मगहर, उत्तर प्रदेश, (भारत)

विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब का 626 वां प्राकट्य दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कबीर जयंती के सुअवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कबीर महासम्मेलन कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान, कबीर हॉल मगहर धाम, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश में भारत भूषण महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के नेतृत्व और महंत श्री विचारदास जी महाराज के सानिध्य में होने की घोषणा की जाती है।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण
-------------------
★ कबीर सहज ध्यानयोग - सुबह चार बजे से छः बजे तक प्रतिदिन
★ सतसंग प्रवचन सुबह आठ बजे से दस बजे तक प्रतिदिन
★ कबीर साहित्य व ज्ञान-विज्ञान परिचर्चा एवं सम्मान समारोह 50 लोगों का प्रतिदिन - दोपहर दो बजे तक सांय चार बजे तक
★ काव्य पाठ संध्या सात बजे से आठ बजे तक
★ कबीर पद्य गायन/वादन रात्रि आठ बजे से रात्रि दस बजे तक
★ भारतीय नाट्य कला प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक, प्रतिदिन
★ कबीर चौरा मासिक पत्रिका
भौतिक प्रति का लोकार्पण
★ अन्य पुस्तक/पत्रिका विमोचन
★ सम्मान समारोह
-----------------------
देश विदेश के अधिकतम 100 अतिविशिष्ट जनों को कबीर चौरा मानवतावादी सम्मान से विभूषित किया जाएगा जिसमे निचे लिखे निम्नानुसार व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।
10 वरिष्ठ साहित्यकार, 5 संगीतकार/गीतकार, 10 समाजसेवी, 10 पर्यावरण प्रेमी, 6 नशा मुक्ति पर काम करने वाले, 4 अच्छे नेतृत्वकर्ता, 5 पत्रकार, 5 शिक्षा सेवा, 5 भारतीय कला संस्कृति पर कार्य करने वाले, 8 लोक नाट्य/नृत्य कला प्रस्तुत करने वाले, 02 तकनीक/नवाचार, 10 कवी/कवयित्री, 5 पद्म श्री/भूषण/विभूषण, 5 गौसेवा, 5 भूतपूर्व सैनिक, 5 वरिष्ठ संत
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
नोट कबीर चौरा मानवतावादी सम्मान के लिए कबीर बोर्ड द्वारा चयन किया जाएगा।
**************************
ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक-
www.abkm.org.in
www.dpkavishek.in
(आवेदन फॉर्म हिंदी भाषा में भरें)
आवेदन, प्रतिभाग, ठहरने एवं भोजन व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क होगा।

आयोजक-
● सद्गुरु कबीर समाधि स्थली, मगहर, उत्तर प्रदेश
● अखिल भारतीय कबीर मठ,
सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, राजस्थान
===================
विशेष सहयोग
◆ दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र
www.dpkavishek.in
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अधिक जानकारी व संपर्क
डॉ. अभिषेक कुमार
कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रबंध निदेशक
मो. 9472351693
-------------------
सहयोग
◆ पूर्णोदय साहित्यक संस्थान
सीतापुर, उत्तर प्रदेश
◆ पार्श्वनाथ अंतर्राष्ट्रीय विश्विद्यालय, गिरिडीह, झारखण्ड
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
ऑनलाइन आवेदन हेतु नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें

लिंक

68
08-02-23

राष्ट्र लेखक व डी. लिट की मानद उपाधि से अलंकृत हुए साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी।

सुविख्यात साहित्यकार भारत साहित्य रत्न श्री अभिषेक कुमार जी को नई दिल्ली में जनपथ रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल में सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के मार्गदर्शन में लिखे गए ऐतिहासिक पुस्तक आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर के योगदान के एक साथ 27 भाषाओं में विमोचन जैसे असाधारण कार्यो के दृष्टिगत राष्ट्र लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं अफ्रीका की यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। इसी कार्यक्रम में तिलक राज न्यास समिति अमेरिका निवासी दानवीर श्री इंद्रजीत शर्मा जी द्वारा स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र व ग्यारह हजार रुपये की नगद राशि भी प्रदान की गई। इस मौके पर जैन धर्म के विश्व शांति दूत श्री लोकेश मुनि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्कृति प्रमुख आचार्य श्री पंकज दास जी महाराज, मगहर धाम से श्री विचारदास जी महाराज, अयोध्या धाम से श्री सुधीर दास शास्त्री जी महाराज, रेलवे बोर्ड के चैयरमैन श्री रमेश चंद्र रतन जी, बेबीस्टोन बाइबिल यूनिवर्सिटी जिम्बाब्वे के मानद कुलपति श्री सौरभ पाण्डेय जी सहित देश विदेश के पाँच सौ से अधिक गणमान्य लोग मौजूद थें।
नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक के माध्यम से कार्यक्रम वीडियो प्रसारण देखा जा सकता है।

लिंक फ़ाइल

67
26-01-23

तीन दिवसीय नई दिल्ली दौरा के संदर्भ में सूचना

जाने-माने सुविख्यात साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी दिनांक- 03-02-2022 से 05-02-2022 तक नई दिल्ली के तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगें जहाँ वे जनपथ रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर हॉल में कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगें। श्री अभिषेक कुमार जी द्वारा ऐतिहासिक पुस्तक आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान नामक लेखांकन एवं अन्य 25 भारतीय भाषाओं में वहां के विद्वान द्वरा अनुवाद जैसे असाधारण कार्य के दृष्टिगत इन्हें राष्ट्र लेखक उपाधि से सम्मानित किया जाएगा वहीं अफ्रीकन देश जिम्बाब्वे के बेबीस्टोन इंटरनेशनल बाईबल यूनिवर्सिटी ने इन्हें डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी. लिट.) की मानद उपाधि देने की घोषणा की है।
और अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है।

लिंक

66
15-01-23

कबीर कोहिनूर अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को गूगल फार्म भरने के संदर्भ में सूचना।

कबीर कोहिनूर अवार्ड कार्यक्रम-2023 नई दिल्ली में प्रतिभागिता संबंधित यह गूगल फॉर्म आप सभी सम्मान पाने वाले महानुभावों के लिए भरना अतिआवश्यक है। कृप्या इसे आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अतिशीघ्र भरें।

लिंक

65
08-01-23

"दिव्य प्रेरक कहानियाँ" भारतीय भाषा समन्वय एवं सहयोग परिषद का गठन हुआ।

भारत में बोली जाने वाली एवं लिखी जाने वाली समस्त भाषाओं के साझा समन्वयन, एक दूसरे का सहयोग और अनुवाद के सहायता से एक दूसरे के संस्कृतियों से मेल-मिलाप, आपसी समृधिकरण, साहित्यिक, सामाजिक विकास के दृष्टिगत महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के मार्गदर्शन में भारत साहित्य रत्न श्री अभिषेक कुमार जी द्वारा दिव्य प्रेरक कहानियाँ भारतीय भाषा समन्वय एवं सहयोग परिषद का गठन किया गया है।
नीचे दिए लिंक के माध्यम से विस्तृत जानकारी एकत्र की जा सकती है।

लिंक

64
19-12-22

कबीर कोहिनूर सम्मान- 2023 में सम्मानित होने वाले महानुभावों की सूची जारी।

सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान एवं सद्गुरु कबीर समाधि स्थली, मगहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल में दिनांक- 05 फरवरी 2023 को आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान सभा में सम्मानित होने वाले महानुभावों की सूची नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाऊनलोड कर देखा जा सकता है।
अंतिम अपडेट- 15/01/2023 को किया गया।

फ़ाइल

63
15-12-22

कबीर चौरा मासिक पत्रिका का शुभारंभ हुआ।

सद्गुरु कबीर समाधि स्थली मगहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश से मंहत श्री विचारदास साहेब एवं महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के मार्गदर्शन में भारत साहित्य रत्न श्री अभिषेक कुमार जी के प्रबंध निर्देशन में कबीर चौरा (मान्यतावाद से मानवतावाद तक) मासिक पत्रिका दिसंबर-2022 अंक का सफलपूर्वक विश्व स्तर पर प्रकाशित किया गया।
नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से उक्त पत्रिका का अवलोकन किया जा सकता है।

लिंक

62
09-11-22

कबीर चौरा मासिक पत्रिका के लिए टीम का गठन संबंधी सूचना।

सहयोग, समर्पण, सेवा भाव के दृष्टिगत महंत श्री विचार दास साहेब (मगहर, उत्तर प्रदेश) एवं महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज (बड़ी खाटू राजस्थान) के मार्गदर्शन, निर्देशन में सद्गुरु कबीर समाधि स्थली मगहर से शुभारंभ हो रही पत्रिका "कबीर चौरा (मान्यतावाद से मानववाद तक) में अवैतनिक 20 विद्वानों को उक्त पत्रिका प्रकाशन संबंधी भिन्न-भिन्न दायित्यों के निर्वहन हेतु टीम गठित कर जिम्मेदारी दी गई है वहीं भारत साहित्य रत्न श्री अभिषेक कुमार जी को "प्रबंध निदेशक" के पद का दायित्व मिला है। पूरी सूची संलग्न फ़ाइल को डाऊनलोड कर देखा जा सकता है।

फ़ाइल

61
06-11-22

नयनागढ़ चुनार महोत्सव से स्नेहिल आमंत्रण।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार में दिनांक- 07/11/2022 को आयोजित होने वाले नयनागढ़ महोत्सव कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा भारत साहित्य रत्न, अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से विभूषित साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी को सादर आमंत्रित किया गया है। श्री कुमार भारतीय धर्म एवं संस्कृति के विश्लेषणात्मक पहल के यह विशेष कार्यक्रम में "धर्म निरपेक्षता के आईने में भारतीय संस्कृति" विषय पर अपना संबोधन देंगें।

फ़ाइल

60
03-11-22

साहित्यकार, कलाकार पेंशन योजना और कल्याण कोष संबंधी सूचना।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह साहित्यकारों, कलाकारों को पेंसन स्वरूप धनराशि प्रदान करने का प्रावधान है। पात्र साहित्यकार, कलाकार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अधिक जानकारी एवं आवेदन करने संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लिंक फ़ाइल

59
01-11-22

कबीर चौरा मासिक पत्रिका के संदर्भ में सूचना।

जैसा कि विश्व संत कबीर साहेब अपना शरीर उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के मगहर में अंतर्ध्यान किये थे। वर्तमान समय में मगहर धाम भव्य अलौकिक एवं मनोरम है। यहाँ देश के माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का दौरा हो चुका है तथा इस परिसर में कबीर शोध अकादमी एवं शोध संस्थान अवस्थित है। इस धाम के महंत आदरणीय आचार्य श्री विचार दास जी महाराज है।
महराज श्री के मार्गदर्शन में और भारत भूषण महंत श्री नानक दास जी महराज के निर्देशन में "कबीर चौरा (मान्यतावाद से मानवतावाद तक)" मासिक पत्रिका निकलना प्रस्तावित है।

कबीर चौरा मासिक पत्रिका के लिए सामाजिक सेवाओं से जुड़े महानुभावों से नीचे लिखे निम्नलिखित पदों पर सहयोग अपेक्षित है।👇
1. प्रधान संपादक (1)
2. सह संपादक (2)
3. प्रूफ रीडर (2)
4. प्रविष्टि एकत्र कर्ता (1)
5. पत्रिका डिजाइनर (1)
6. विज्ञापन प्रबंधक (3)
7. जनसंपर्क अधिकारी (4)
नोट- फिलहाल सभी पद अवैतनिक, सेवा के भाव से है और निर्धारित दायित्व अपने घर से ऐच्छिक समय में संपादित किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए मो. 9472351693 पर संपर्क करें।
इच्छुक महानुभाव निम्न लिंक पर अपना प्रस्ताव भेजें👇

लिंक

58
01-11-22

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार-2020-2021 हेतु आवेदन करने संबंधित सूचना।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार-2020-2021 हेतु आवेदन
विभाग- युवा मामले विभाग, भारत सरकार
पुरस्कार राशि- 1 लाख रुपये

आखरी तिथि- 06/11/2022 तक

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन अप्लाई इस लिंक👇 पर।

लिंक

57
01-11-22

महान छठ पूजा में दो दिवसीय देव दौरा के संदर्भ में।

दिनांक- 30-31/10/2022 तक भारत साहित्य रत्न श्री अभिषेक कुमार जी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव में प्रकृति पूजा महान छठ व्रत का अवलोकन किया। अपने आशीर्वाद यात्रा के क्रम में भगवान भास्कर के चरणों में झुक कर उनसे आशीर्वाद मंगा।


56
18-10-22

दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के मगहर दौरा के संदर्भ में सूचना

राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मंच से सम्मानित, जाने-माने सुविख्यात साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी दिनांक- 19 और 20 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के मगहर में लोक भारती संस्था द्वारा आयोजित प्राकृतिक कृषि, पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषयक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें वहीं सद्गुरू कबीर समाधि स्मारक स्थल के भव्यता का अवलोकन करेंगें तथा महंत श्री विचार दास जी महाराज का आशीर्वाद लेंगें।

फ़ाइल

55
11-10-22

पद्मश्री अशोक भगत जी से साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी का विशेष मुलाकात।

झारखण्ड राज्य के आर्थिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली संस्था "विकास भारती" के संस्थापक पद्म श्री सम्मान से विभूषित आदरणीय श्री अशोक भगत जी के राँची स्थित उनके आवास पर दिनांक- 09/10/2022 को सायंकाल में साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी ने उनसे सप्रेम भेंट कियें। विशेष वार्ता के उपरांत उन्होंने अपनी स्वलिखित पुस्तक भी भेंट किया।


54
29-09-22

21 वीं सदी के भारत के साहित्यकार नामक पुस्तक विमोचन के संदर्भ में सूचना।

ऐतिहासिक पुस्तक 21 वीं सदी के भारत के साहित्यकार का विमोचन दिनांक 30 सितंबर 2022 को संध्या 05 बजे पूर्व टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार, परमपूज्य भारत भूषण संत महंत श्री डॉ. नानकदास जी महाराज द्वारा ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर सम्मनित साहित्यकार, विद्वतजनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नीचे दिये गए लिंक के माध्यम से इस विमोचन कार्यक्रम में जुड़ा जा सकता है तथा अटैच फ़ाइल को डाऊनलोड कर कार्यक्रम रूपरेखा देखा जा सकता है।

लिंक फ़ाइल

53
26-09-22

झारखण्ड सरकार के प्रधान सचिव से खास मुलाकात।

झारखण्ड सरकार के प्रधान सचिव IAS श्री राजीव अरुण एक्का साहब से साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी का CM सचिवालय राँची में खास मुलाकात हुआ। साहित्यिक, सामाजिक विषयो पर चर्चोपरांत स्वलिखित अपनी पुस्तक भी भेंट किया। साथ में इनके मित्र विकास जी भी मौजूद रहे।

लिंक

52
21-09-22

अभिव्यक्ति-संदेश अपनो के नाम जारी किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड एवं भारत सहित्य रत्न से विभूषित ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार जी ने सरकारी सेवाओं में मात्र 32 वर्ष के उम्र में गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में "अभिव्यक्ति- संदेश अपनो को" जारी किए है जो अटैच फ़ाइल को डाऊनलोड कर देखा जा सकता है।
श्री अभिषेक कुमार जी ने लोक मंगल हित में एक से बढ़कर एक आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक उत्थान हेतु कार्य करने का प्रयास किये जिसका चित्र सहित उल्लेख इसी वेबसाइट पर मौजूद है जो बिभिन्न अनुभागों में दृष्टिलोकन किया जा सकता है।

फ़ाइल

51
05-09-22

कबीर कोहिनूर अवार्ड-2023 के लिए नामांकन प्रारम्भ।

पूरे भारत से कबीर कोहिनूर पुरस्कार-2023 के लिए निःशुल्क नामांकन प्रारम्भ 05 सितम्बर 2022 से अंतिम तिथि- 05 दिसंबर 2022 तक।

🔹समाज सेवा, कला संस्कृति, किसान भाई, डॉक्टर, शिक्षक, शास्त्रीय संगीत, झांकी प्रदर्शन, प्रकृति पर्यावरण प्रेमी, गौ संरक्षक, साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सहित्यकार, पत्रकार एवं विज्ञान, आध्यात्मिक मानवीय दृष्टिकोण से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोई भी भारतीय नर नारी इस सम्मान के लिए स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
🔹संस्था- सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान द्वारा प्रोत्साहित एवं क्रियान्वित।
🔹 देश भर से अधिकतम 100 विशिष्ट महानुभावों का ही चयन होना है जिन्हें नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में संत महात्मा एवं गणमान्य लोगों के मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा।

आवेदन पत्र नीचे अटैच फ़ाइल को डाऊनलोड कर देखें तथा उसे अच्छे से भर कर उसके साथ अपना बायोडाटा, उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज के छायाप्रति स्वप्रमाणित किया हुआ संलग्न कर निम्न पते पर डाक से भेजें।
"सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान मु/पो बड़ी खाटू, तहसील जायल, जिला नागौर राजस्थान भारत पिन कोड- 341301"
तथा स्कैन/सॉफ्ट कॉपी ईमेल id-
kkakhatu@gmail.com पर भी भेजें।
★ आवेदन संबंधित और अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

लिंक फ़ाइल

50
03-09-22

आत्मचेतना सभा का आयोजन संबंधी जानकारी।

साहित्यकार, समाज सेवी, प्रकृति प्रेमी व विचारक श्री अभिषेक कुमार जी ने एक दूसरे के आभामंडल में "मॉडल व्यक्तित्व" निर्माण हेतु साप्ताहिक "आत्मचेतना सभा" का आयोजन कर रहे है। जहां संस्कारयोग, प्रेमयोग, कर्मयोग, ध्यानयोग, भक्तियोग एवं ज्ञानयोग पर आधारित मॉडल व्यक्तित्व निर्माण पर विस्तृत चर्चा होगी।
कोई भी पिपासु जन, विद्यार्थी, युवा मानशिक, आत्मिक एवं बौद्धिक समृद्धि के लिए सम्मिलित हो सकते हैं।

वर्तमान निवास स्थान ठेकमा, आजमगढ़ (उ.प्र.) में प्रत्येक रविवार समय 10:00am से 12:00 pm तक
प्रवास स्थल पर अग्रिम सूचना देकर
संपर्क सूत्र- +91 9472351693

फ़ाइल

49
29-08-22

ISBN प्राप्ति के संदर्भ में सूचना।

ISBN (International Standard Book Number अंतर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या) लेखक, प्रकाशक एवं पुस्तक के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत साहित्य रत्न से विभूषित साहित्यकार, समाज सेवी व प्रकृति प्रेमी श्री अभिषेक कुमार जी के विशेष पहल से "दिव्य प्रेरक कहानियाँ ई-प्रकाशन केंद्र" को ISBN आवंटन हेतु RRRNA उच्चतर शिक्षा विभाग, भारत सरकार द्वारा अधिकृत किया गया है। कोई भी लेखक/संपादक/मुद्रक अपने पुस्तक के शिर्षक को "दिव्य प्रेरक कहानियाँ ई-प्रकाशन केंद्र" के माध्यम से भारत सरकार द्वारा बड़ी सहजता से ISBN प्राप्त कर सकते हैं।
इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर +91 9472351693 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ISBN के संदर्भ में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक खोल कर देखें।

लिंक

48
21-08-22

नारी शक्ति सम्मान-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी सूचना।

नारी शक्ति पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोई भी भारतीय नारी इस सम्मान के लिए स्वयं या किसी संस्था के सिफारिश द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभाग- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित।

पुरुस्कार राशि- 2 लाख रुपये

आखरी तिथि- 31/10/2022

भारत सहित्य रत्न साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी पिछले 8 वर्षों से महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रहे हैं एवं महिला उत्थान, महिला विकास, आत्मनिर्भरता, स्वालंबन एवं स्वरोजगार की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किये हैं जिसका अवलोकन इनकी रचना पथरीले रास्ते, सौभाग्य, अवसर एवं आत्मनिर्भरता की सौगात में किया जा सकता है। नारी शक्ति सम्मान 2023 हेतु देश भर के लाखों महिलाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कराया है एवं ऑनलाइन फार्म भरने में मदत भी कर रहें हैं।

अधिक जानकारी एवं ऑनलाईन अप्लाई इस लिंक👇पर

लिंक

47
16-08-22

रॉयल्टी भुगतान संबंधित लेखकों को प्रेषित पत्र।

भारत साहित्य रत्न साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी ने समस्त लेखकों के लिए दिव्य प्रेरक कहानियाँ, साहित्य विधा पठन एवं ई-प्रकाशन केंद्र का ऐसा विकल्प बनाया है जहाँ खुद के पुस्तकों के साथ-साथ अन्य लेखकों के भी रचनाओं को विश्व स्तर पर ई-प्रकाशित एवं ई-पठन का सहज व्यवस्था है।
तत्क्रम में अब तक दिव्य प्रेरक कहानियाँ के वेबसाइट पर रजिस्टर्ड लेखकों को उनके पुस्तक विक्रय का रॉयल्टी भुगतान संबंधी पत्र अटैच फ़ाइल को डाऊनलोड कर देखा जा सकता है।
पत्रांक- 02/dpk/2022-23
दिनांक- 14/08/2022

फ़ाइल

46
15-08-22

लेखको, साहित्यकारों के लिए भारत सरकार के राजभाषा विभाग से सम्मान संबंधी सूचना।

सहित्यकारिता में विशिष्ट पहचान बना चुके उत्कृष्ट लेखको के लिए भारत सरकार के राजभाषा विभाग के तहत राजभाषा गौरव सम्मान, राजभाषा कीर्ति सम्मान के लिए अपना प्रविष्टि भेज सकते हैं। नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक एवं अटैच फ़ाइल के मध्यम से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लिंक फ़ाइल

45
14-08-22

समस्त लेखकगण के लिए हिंदी सेवी सम्मान योजना के बारे में जानकारी।

साहित्यकारों, लेखको के लिए हिंदी सेवी सम्‍मान योजना का सुरुआत 1989 में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्‍थान द्वारा की गई थी। प्रतिवर्ष हिंदी भाषा और साहित्‍य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सात विभिन्‍न श्रेणियों में 14 विद्वानों को ये सम्‍मान दिया जाता है। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से विस्तृत जानकारी देखा जा सकता है, और लेखकगण इस सम्मान योजना के तहत निर्धारित अवधि में सम्मान पाने हेतु अपना प्रविष्टि भेज सकते हैं।

लिंक

44
12-08-22

कोडर सॉफ्टेक संस्था के द्वारा लिए गए इंटरव्यू को लोक हित में प्रसारण संबंधी सूचना।

कोडर सॉफ्टेक संस्था के उनके विद्यार्थियों को "मेंटर मंत्रा सीरीज" कार्यक्रम के तहत प्रेरक व्याख्यान के लिए दिनांक 08 अगस्त 2022 को साहित्यकार एवं प्रकृति प्रेमी श्री अभिषेक कुमार जी का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया जिसका 33 मिनट का यूट्यूब वीडियो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है।

लिंक

43
26-07-22

बिहार मंत्रिमंडल के राजनेताओं से साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी का मुलाकात।

दो दिवसीय बिहार दौरे के दरमियाँ सहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी ने उपमुख्यमंत्री माननीय श्री तारकेश प्रसाद जी एवं पूर्व कृषि मंत्री, याचिका समिति के सभापति, तथा गया के वर्तमान विधयक माननीय डॉ. प्रेम कुमार जी से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया। साहित्य एवं समाज सेवा के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई तथा स्वलिखित पुस्तक सप्रेम भेंट किया। उक्त दोनों माननीय राजनेताओं ने साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी के लोक हित में मंगलकारी कार्यो के लिए सराहना किये।

लिंक

42
21-07-22

सभी लेखको के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार संबंधी सूचना।

साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाला एक सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत सरकार द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लेखको को पुरस्कार के साथ नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
अटैच फ़ाइल को डाऊनलोड कर साहित्य अकादमी पुरस्कार संबंधी मार्गदर्शिका विस्तृत से देख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से साहित्य अकादमी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

लिंक फ़ाइल

41
10-07-22

उत्कृष्ट कार्य/सेवाओं के लिए भारत सरकार से पारितोषिक एवं सम्मान (अवार्ड) पाने का सुनहरा अवसर।

किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट कार्य या सेवा देने वाले व्यक्ति उनके कठिन परिश्रम और त्याग का प्रतिफल है जो समाज को एक प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। इसके एवज में उन्हें यदि भारत सरकार से सम्मान/अवार्ड मिले जाए तो क्या कहना तथा उनके मनोबल उत्साह में चार चांद लग जाता है।
अवगत होना चाहें की बिभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को भारत सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार के वेब पोर्टल से प्रतिवर्ष मुफ्त में आवदेन लेती है और समिक्षोपरांत दिल्ली में बुलाकर माननीय प्रधानमंत्री या महामहिम राष्ट्रपति के हांथों सम्मानित करती है। इसी वेब पोर्टल के माध्यम से पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण जैसे श्रेष्ठतम पुरूस्कार के लिए भी कोई भी व्यक्ति स्वयं से आवेदन कर सकता है।
कोई भी साहित्यकार, समाज सेवी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम सम्मान/अवार्ड प्राप्ति के लिए ऑनलाईन निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

लिंक

40
29-06-22

Theory Of Old age का यूट्यूब वीडियो बना।

साहित्यकार अभिषेक कुमार के द्वारा प्रतिपादित किये गए सिद्धान्त Theory Of Old age (किसी वस्तु के पुराना होने का सिद्धांत) पर आधारित विज्ञान के विद्यार्थी हिमांशु कुमार ने बनाया अनोखा यूट्यूब वीडियो जो नीचे लिंक पर दृष्टव्य है।

लिंक

39
15-06-22

डॉ. हीरा लाल IAS द्वारा लिखित अद्भुत पुस्तक Dynamic डी. एम. पठन के संदर्भ में सूचना।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से साधारण एवं मध्यमस्तरीय परिवार से निकलकर IAS बने एवं उमंग उत्साह एवं लीक से अलग हटकर लोक मंगल हित में कुछ कर गुजरने की जज्बा को साकार पथप्रदर्शक करने वाले असाधारण प्रतिभा के धनी श्री डॉ. हीरा लाल पूरे भारतवर्ष में मॉडल ग्राम स्वैच्छिक क्रियान्वयन एवं अनुकरणीय प्रयोग, प्रोत्साहन के लिए विख्यात हैं। श्री डॉ हीरा लाल जी ऐश्वर्य भाव को त्यागकर माधुर्य भाव से जनमानस के दुख दर्द परेशानियों को समझते हुए इस प्रकार उन्हें मानसिक रूप से मजबूत करने का काम किया है जो अतुलनीय है। इनका मानना है की ज्ञान ही शक्ति है, ज्ञान ही मनोचेतना मनोबल है, ज्ञान ही ऊर्जा है, ज्ञान ही आत्मबल तथा स्वालंबन का मूल आधार है। खासकर उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में कलक्टर रहते इन्होंने ग्रामीण परिवेश के आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक, स्वास्थ्य ढांचागत सुधार, आर्थिक समृधिकरण तथा जीविकोपार्जन से जुड़ी आत्मनिर्भरता के सौगात पर बल दिए तथा 30 से अधिक मैनिफेस्टो अंतर्गत मॉडल ग्राम परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जो वास्तव में बिना कोई बजट के केवल सोंच को बदलकर एक दूसरे के सहयोग से निःशुल्क साहस प्रोत्साहन के बदौलत किसी ग्राम के समेकित विकास में चार चांद लगाया जा सकता है। हाल ही में इनके द्वारा लिखी गई पुस्तक डायनेमिक DM आधुनिक भारत निर्माण में मिल का पत्थर साबित हो सकता है। श्री डॉ. हीरा लाल जी का लंबे प्रशासनिक अनुभवों एवं तजुर्बों को समेटे इस पुस्तक में सहयोग से सुशासन एवं सुशासन से समृद्धि की ओर बिभिन्न उल्लेखित तथ्यों को समझ पायेंगें तथा देश के नागरिक होने के नाते देश की एकता, अखंडता, सम्प्रुभता तथा आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण कर कैसे आर्थिक सामाजिक पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है आदि इन जानकारियों से परिचित होंगें। यह पुस्तक भारत के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को देश हित में पढ़ना एवं गहराई से समझना चाहिए तथा एकात्म मानववाद के उत्थान में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

पुस्तक पठन का लिंक

Amazon- https://t.co/3CRAscCMPb

Flipkart- https://t.co/ei5J0btEo6

Prabhat Prakashan- https://t.co/ltV6BMStcI

फ़ाइल

38
24-05-22

हैदराबाद दौरा के संदर्भ में सूचना।

जाने-माने विख्यात साहित्यकार एवं समाज सेवी भारत साहित्य रत्न से सम्मानित श्री अभिषेक कुमार, भारत दर्शन कार्यक्रम (स्वैच्छिक) के तहत तेलंगाना के राजधानी हैदराबाद के दो दिवसीय दौरा पर रहेंगें जहाँ 26 मई 2022 को राष्ट्रीय ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान में पूर्व सुनियोजित उत्थान से संबंधित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें।


37
15-05-22

भोपाल साहित्य सम्मेलन 2022 में प्रतिभागिता के संदर्भ में सूचना।

आगामी 05 जून 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हिंदी भवन में पूर्णोदय साहित्यिक संस्था, सीतापुर (उ.प्र.) के द्वारा आयोजित भोपाल साहित्य सम्मेलन 2022 कार्यक्रम में उक्त संस्था के माननीय अध्यक्षा महोदया श्रीमति पूनम देवी के अनुरोध स्वीकार कर भारत साहित्य रत्न से सम्मानित साहित्यकार, समाजसेवी व प्रकृति प्रेमी श्री अभिषेक कुमार जी उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दिनांक 03 जून 2022 को इंडिगो एयरलाइन्स के विशेष विमान 6E-7925 से प्रयागराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भोपाल के लिए उड़ान भरेंगें।

फ़ाइल

36
14-05-22

दीप एवं माला से साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार को किया गया स्वागत।

आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक के उमरिकला ग्राम के समूह सखी मंजू कश्यप दीदी के नेतृत्व में समूह दीदियों ने श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव अयोध्या में साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी को मिले "भारत साहित्य रत्न" समान के सूचना में हर्षित होकर ग्राम में प्रथम आगमन के उपलक्ष्य में दीप एवं रजनीगंधा पुष्प के माला पहनाकर स्वागत एवं आशीर्वाद दिया।

लिंक

35
12-05-22

संकलित किये जा रहे भारत के 21 वीं सदी के साहित्यकार नामक ऐतिहासिक पुस्तक के संदर्भ में सूचना।

अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड, विश्व संत कबीर अवार्ड एवं भारत साहित्य रत्न सम्मान से विभूषित साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी के निर्देशन में व्यंगकार श्री राजीव भारद्वाज जी (गढ़वा, झारखंड) एवं कवि श्रेष्ठ श्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी जी (सिदार्थनगर उ.प्र.) के संपादकीय सहयोग से *भारत के 21 वीं सदी के साहित्यकार* नामक निःशुल्क ई-बुक संकलन एवं ई-प्रकाशन के लिए लेखको का साहित्यिक परिचय जैसे कि उनका जन्म, शिक्षा, रचनाएँ, सम्मान और उपलब्धियां आदि का विवरण टंकण किया हुआ ऑनलाईन नीचे👇दिए गए लिंक के माध्यम से आमंत्रित है।
इस पुस्तक के प्रकाशन का उद्देश्य यह है कि आने वाले शताब्दियों में जब हिंदी साहित्य एवं भारत के साहित्यकारों की बात हो तो यह पुस्तक साक्ष्य स्वरूप मौजूद हो कि 21 वीं सदी में ये-ये लेखक भारतवर्ष में मौजूद थें जिनकी निम्नलिखित रचनाएँ तथा उपलब्धियां समाज के सामने प्रेरणास्रोत बन कर उभरी।
वर्तमान समय में भविष्य के दृष्टिगत भारत के शिर्ष लेखको के उनके निजिगत साहित्यिक जीवन से जुड़े तथ्यों का ऐतिहासिक संग्रह बनाने की कोशिश की जा रही है जिसमें आप सभी लेखकगण का सहयोग अपेक्षित है।
इच्छुक साहित्यकार, कवि नीचे दिए गए लिंक को खोलकर अपने बारे में ऑनलाइन प्रविष्टि दर्ज कर सकते हैं ताकि यहां से प्राप्त सूचनाओं को संकलित हो रहे ई-बुक में स्थानांतरित किया जा सके।
यह भी ध्यान रहे की *21 वीं सदी के साहित्यकार* "श्रेणी" में ही अपनी प्रविष्टि भेजें तथा खुद का फ़ोटो 200kb से कम का अपलोड करें। ब्लॉग वाले बॉक्स में अपना साहित्यिक परिचय लिखें। कम से कम 50-100 प्रविष्टि हो जाने पर ई-बुक बना दिया जाएगा तथा आपके व्यक्तिगत साहित्यिक परिचय को ऑनलाइन दिव्य प्रेरक कहानियाँ ब्लॉग पोस्ट में भी प्रकाशित किया जाएगा जिसकी सूचना आप सभी को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

लिंक

34
12-04-22

भारत साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार अभिषेक कुमार

सृष्टि निर्माण की प्रक्रिया में सर्वप्रथम उदित होने वाली अयोध्या की भूमि पर दिनांक 10/04/2022 को आयोजित श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में श्री राम अखड़ा अयोध्या धाम के पूज्यनीय महर्षि महंत श्री सुधीर दास जी एवं खण्ड विकास अधिकारी जौनपुर आदरणीय श्री सर्वेश मोहन जी एवं श्री सुरेश शौर्य प्रियदर्शी के हाँथो से साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार को भारत साहित्य रत्न सम्मान पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इससे संबंधित खबर पी आर इंडिया न्यूज चैनल पर दिखाया गया जो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक

33
11-04-22

अयोध्या के श्री राम नामक पुस्तक का विमोचन हुआ।

दिनांक 10/04/2022 को अयोध्या धाम में आयोजित श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी द्वारा लिखे गए पुस्तक "अयोध्या के श्री राम (राम राज्य की पुनर्स्थापना) का विमोचन मुख्य अतिथि अयोध्या के माननीय सांसद श्री लल्लू सिंह जी द्वारा किया गया।


32
07-04-22

अयोध्या में होने वाले श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव से आमंत्रण।

जाने-माने हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार, समाज सेवी, प्रकृति प्रेमी सह उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास विभाग आजमगढ़ में ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पद पर तैनात श्री अभिषेक कुमार जी को आगामी 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी के दिन अयोध्या के पावन, मोक्षदायिनी भूमि पर आयोजित होने जा रहे श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में आदर सहित आमंत्रित किया गया है।
श्री अभिषेक कुमार जी द्वारा लिखे गए पुस्तक अयोध्या के श्री राम (राम राज्य की पुनर्स्थापना) प्रथम भाग का इस दिन विमोचन होना भी तय हुआ है।

फ़ाइल

31
27-03-22

विश्व संत कबीर अवार्ड से सम्मानित हुए साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार।

अपनी अद्भुत और सकारात्मक लेखनी से जनमानस में विशिष्ट पहचान बना चुके ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार को लोक मंगल हित में साहित्यकारिता, सामुदायिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रेरक कार्यो के लिए विश्व शांति कबीर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान सभा का आयोजन संसद भवन के करीब रफी मार्ग स्थित संविधान क्लब में दिनांक- 20 मार्च 2022 को हुआ जिसका आयोजनकर्ता टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार एवं सतगुरु कबीर आश्रम बड़ी खाटू राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जहाँ पूरे भारत वर्ष से बिभिन्न सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में कार्य करने वाले 120 महानुभावों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के उपरांत श्री अभिषेक कुमार ने बताया की जात पात धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर मानव धर्म के लिए प्रेरणा मार्गदर्शक विश्व विख्यात उच्च कोटि के संत के नाम से कबीर अवार्ड मिलना ये एक बहुत बड़ा सम्मान है एवं आत्मबल मजबूत करने के साथ-साथ मानविय सेवा करने का प्रेरणास्रोत भी है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय पूर्व मंत्री सी आर चौधरी, दिल्ली हाई कोर्ट के महामहिम न्यायाधीश न्यायमूर्ति शिवनारायन ढींगरा, राज्य सभा सांसद राजकुमार वर्मा, अंतराष्ट्रीय शिक्षा अम्बेसडर लंदन से डॉ. परीन सोमानी, आचार्य पंकज कृष्ण महाराज, कबीर समाधि स्थल मगहर धाम से विचारदास जी महाराज एवं टी बोर्ड इंडिया के पूर्व सदस्य महंत नानक दास जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजुद थें।
सम्मानित होने वाले महानुभावों को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी, राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल सहित राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड एवं कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल ने सुभकामना संदेश भेजें हैं।
उक्त कार्यक्रम का डॉक्यूमेंट्री नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक

30
19-02-22

20 मार्च 2022 को विश्व शांति कबीर अवार्ड से सम्मानित होंगें श्री अभिषेक़ कुमार।

सहित्यकारिता, पर्यावरण एवं समाज सेवा में विशिष्ट अमिट पहचान बना चुके आजमगढ़ के ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अभिषेक़ कुमार जी को आगामी 20 मार्च 2022 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद मार्ग एरिया नई दिल्ली में कबीर मठ भारत, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान और टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान के आयोजित कार्यक्रम में विश्व शांति कबीर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पूरे देश के कोने-कोने से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति के क्षेत्रों में 50 ऐसे होनहार विशिष्ट कार्य सामर्थ्य से जनमानस में बदलाव, ऊर्जा एवं नवीन संचेतना से परिपूर्ण करने वाले उच्च कोटि प्रतिभा के धनी व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जाना है।
ज्ञात हो कि सद् गुरु कबीर जी के इस 504वां महापरिनिर्वाण महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राजस्थान के माननीय मुख्य मंत्री, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, एवं महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल महोदय तथा पूर्व राज्यपाल महोदया उत्तराखंड माननीय बेबीरानी मौर्य जी सहित देश के कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं पुरुस्कृत होने वाले महानुभावों को मंगल कामनाएं सहित सुभ संदेश भेजें हैं जो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक फ़ाइल

29
13-02-22

14 फरवरी के दिन मातृ-पितृ पूजन संस्कार दिवस मनाने का संदेश।

कलम के जादूगर, जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार, अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वारा वेलेंटाइन डे न मनाकर मातृ-पितृ पूजन संस्कार दिवस मनाने का युवा-युवतियों से आग्रह किया है जो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से विस्तृत आलेख पढ़ सकते हैं।

लिंक

28
11-02-22

"सुबह की धूप" मासिक पत्रिका में प्रकाशन

कलम के जादूगर, अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वारा लिखा गया आलेख 'कीट पतंगों के मौलिक अधिकार' झारखण्ड के मशहूर पत्रिका "सुबह की धूप" में प्रकाशित हुआ जो निचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक फ़ाइल

27
06-02-22

पी सी राम मॉडल स्कूल अव्यक्त संकलन का प्रसारण।

जाने माने, अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान से सम्मानित, कलम के जादूगर, हिंदी साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वारा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ठेकमा ब्लॉक अंतर्गत पूर्व खण्ड विकास अधिकारी एवं वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर के पद पर मैनपुरी जिले में तैनात श्री पी सी राम जी द्वारा स्वैच्छिक निधि से निर्मित चार ग्रामों में शिक्षा का अद्भुत मॉडल बीर बिरसा मुंडा मानव संसाधन केंद्र का प्रारंभ से अब तक सचित्र कहानी सहित वर्णन का संकलन समाज के सामने पेश किया गया जो एक बेमिशाल नमूना है।
इस खबर कई अखबार तथा ऑनलाइन सोसल मीडिया पर प्रसारित हुआ तथा पी आर इंडिया न्यूज चैनल द्वारा जनहित में प्रसारित किया गया जो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक

26
06-02-22

साहित्यिक जन जागरूकता अभियान सफलता के संदर्भ में,

कलम के जादूगर, अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान से सम्मानित, विख्यात साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वारा चलाए जा रहे साहित्यिक जन जागरूकता अभियान राजस्थान में भी हिंदी से जुड़े युवाओं एवं लोगों को प्रेरणास्रोत बना हुआ है। यह खबर जैसलमेर की अखबार दैनिक युगपक्ष में प्रकाशित हुआ जो मीडिया सेक्शन में दृष्टिगोचर है।


25
10-01-22

गौरैया संरक्षण अभियान में सम्मिलित होने हेतु अपील

बालपन का साथी गौरैया आज हमलोगों के बीच से दिन प्रतिदिन कम होती चली जा रही है। ऐसे में बिहार नालंदा के राजीव रंजन पांडेय जी द्वारा पूरे देश मे चलाये जा रहे गौरैया संरक्षण अभियान में कलम के जादूगर, अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी के द्वारा सहयोग एवं सम्मिलित होते हुए अपनी नन्हीं बेटी वैष्णवी किंजल सिंह को पर्यावरण अहमियत मूल्यों को प्रारंभ से ही मनोवृत्ति में प्रवेश करा कर गौरैया निवास हेतु कृत्रिम घर का प्रतिष्ठापित कराया वहीं जनमानस से विनम्र अपील किया है कि अपने घरों में कम से कम एक गौरैया का घर बसाएं तथा नियमित उसे दाना पानी दें इससे गौरैया संरक्षण के साथ दैनिक जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव होंगें।
साथ ही साथ उन्होंने यह आह्वान किया कि नए मेहमानों एवं अन्यत्र स्थानों पर उपहार स्वरूप गौरैया के घर भेंट करें।

लिंक

24
30-12-21

"अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड" से सम्मानित किए गए साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी।

झारखण्ड की राजधानी राँची में RKDF यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय 'राँची लिटरेचर फेस्टिवल' में जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार, सामुदायसेवी सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक़ कुमार को दिनांक- 29/12/2021 को "अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड-2021" से सम्मानित किया गया। इंसान इस भाग-दौड़ भरी झंझवातो से घिरी जीवन में हृदय के सत्य, धर्म, सामाजिक सहयोग के आवाज को सुने और बुने तो लोक कल्याणकारी मूल व्यक्तित्व को सदैव जीवित रख सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कलम के जादूगर अभिषेक़ कुमार ने जो कभी भी अपने पास के लोगों को निस्वार्थ प्रेरणा देना बंद नहीं किया जिसके फलस्वरूप साहित्यिक एवं सामाजिक सेवाओं में एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है।
अभिषेक़ कुमार को यह उपलब्धि पिछले 7 वर्षों के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों के जरिये सामाजिक विकास, कौशल एवं रोजगार रिपोर्ताज़ प्रस्तुतिकरण एवं लोक हित में साहित्यिक लेखनी और स्वैच्छिक प्रयासों के आकलन के उपरांत सर्वश्रेष्ठता के आधार पर मिला है। इस असाधारण उपलब्धि से एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों में खुशी का लहर है वहीं उनके गृह जिला औरंगाबाद, बिहार में भी खुशी का लहर है।
इससे पूर्व भी हरियाणा से भारत माता अभिनंदन सम्मान, पूर्वांचल समाचार द्वरा कलम के जादूगर उपाधि से अलंकृत एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश श्रम प्रोकोष्ठ के संयोजक श्री रमाकांत मिश्र जी और लालगंज के पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती नीलम सोनकर जी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

लिंक

23
27-12-21

राँची साहित्य फेस्टिवल से आमंत्रण

RKDF यूनिवर्सिटी कैंपस राँची में होने वाले "राँची साहित्य फेस्टिवल" में जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार, कलम के जादूगर श्री अभिषेक़ कुमार जी को उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं एवं साहित्यिक रचनाओं के दृष्टिगत सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया गया है।


22
25-12-21

पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण जागरूकता अभियान का प्रकाशन बिभिन्न अखबारों में।

दिनांक 23/12/2021 को किसान दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जिले के लालगंज ब्लॉक के तरफकाजी एवं ठेकमा ब्लॉक के सद्दोपट्टी एवं सिसरेडी ग्राम में पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण अहमियत मूल्यों को स्वयं सहायता समूह के महिला किसानों को कलम के जादूगर, हिंदी साहित्यकार सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अभिषेक़ कुमार जी एवं बिहार नालंदा से आये गौरैया एवं पक्षी संरक्षक श्री राजीव रंजन पाण्डेय जी द्वारा जागरूक किया गया। इस खबर का प्रकाशन बिभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में हुआ जो मीडिया सेक्शन में दृष्टिगोचर है। तथा ऑनलाइन मीडिया सुप्रीम समाचार का खबर नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक

21
21-12-21

"भारत माता अभिनंदन सम्मान" से सम्मानित हुए साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी।

हरियाणा की रजिस्टर्ड संस्था भारत माता अभिनंदन संगठन ने कलम के जादूगर, हिंदी साहित्यकार, समुदायसेवी श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वरा किये गए अनुकरणीय सामाजिक सेवाओं के दृष्टिगत "भारत माता अभिनन्दन सम्मान" से सम्मनित किया है।
यह सम्मान सभा कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के मध्यनजर ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई और बंगलुरू (कर्नाटक) इकाई के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना श्रेया जी के द्वरा ऑनलाइन सप्रेम भेंट किया गया। इस खबर को ऑनलाइन मीडिया लाइव न्यूज हिंदुस्तान द्वरा प्रकाशित किया गया जो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक फ़ाइल

20
19-12-21

महिला किसान दिवस आयोजन के संदर्भ में।

दिनांक 23/12/2021 को उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ जिले के लालगंज ब्लॉक कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैनर तले किसान दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं लोकहितार्थ के मध्यनजर ब्लॉक मिशन प्रबंधक सह कलम के जादूगर हिंदी साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी के स्वैच्छिक प्रयास से किसानों का मित्र पक्षी/कीट पतंग विषय अंतर्गत आजीविका सखी, महिला किसानों के परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नालंदा बिहार के जाने-माने गौरैया एवं पक्षी संरक्षक श्री राजीव रंजन पांडेय जी होंगें।

फ़ाइल

19
06-12-21

कलम के जादूगर उपाधि से किया गया सम्मानित।

ठेकमा (आजमगढ़):- जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अभिषेक़ कुमार जी को पूर्वांचल समाचार चैनल के संपादक श्री संदीप विश्वकर्मा जी द्वरा "कलम के जादूगर" उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ठेकमा के सहायक विकास अधिकारी- पंचायत, समाज कल्याण एवं ISB क्रमशः श्री मिथलेश राय जी, श्री वशिष्ठ राय जी एवं श्री राम मिलन जी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अमित चतुर्वेदी जी, उप संपादक श्री आलोक मौर्या जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


18
04-12-21

साहित्यिक जन जागरूकता अभियान सफलता की गाथा प्रसारित हुआ।

साहित्यिक जन जागरूकता अभियान युवावों के बीच खूब लोकप्रियता के साथ-साथ एक सकारात्मकता का बोध करा रहा है।
PR इंडिया न्यूज चैनल द्वारा समाजहित, जन जागरूकता के मध्यनजर लघु चलचित्र समाचार प्रसारित किया गया जिसमें अभियान की सफलता और लोक प्रेरणा की बात कही गई।

लिंक

17
25-11-21

पुस्तक "अंग प्रत्यंग की रात्रिकालीन सभा" लोकप्रियता के शिखर पर।

पूर्व डिप्टी कमिश्नर-NRLM आजमगढ़ और वर्तमान में बाराबंकी में तैनात श्री बी.के. मोहन जी के मंतव्यों पर आधारित पुस्तक "अंग प्रत्यंग की रात्रिकालीन सभा" युवावों में खूब लोकप्रिय हो रहा है।
PR इंडिया न्यूज चैनल द्वारा लोकहित, जनजागरूकता के दृष्टिगत लघु चलचित्र प्रसारित किया गया जिसमें पुस्तक की लोकप्रियता की बात कही गई।
नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दृष्टव्य है।

लिंक

16
22-11-21

उत्तर प्रदेश विधानसभा नेताप्रतिपक्ष श्री रामगोविंद चौधरी जी से मुलाकात।

दिनांक- 21/11/2021 को लखनऊ में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधानसभा नेताप्रतिपक्ष (उत्तर प्रदेश) माननीय श्री रामगोविंद चौधरी जी से उनके आवास पर कलम के जादूगर, साहित्यिक श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वरा शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी साहित्यिक रचना सप्रेम भेंट किया गया तदुपरांत राष्ट्र सेवा हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


15
22-11-21

साहित्य एवं समाज सेवा के संदर्भ में उत्तर प्रदेश शासन से मिलने का प्रयत्न।

दिनांक 21/11/2021 को लखनऊ में कलम के जादूगर, साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वरा राजभवन में महामहिम राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल से एवं उपमुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्या जी से मुलाकात करने का प्रयत्न किया गया परंतु इसी दिन माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम होने के कारण मंत्रिमंडल सदस्यों एवं राज्यपाल महोदया अतिव्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो पायी परंतु स्वलिखित साहित्यिक पुस्तक उनके निजी सचिव के माध्यम से उन तक प्रेषित की गई।


14
09-11-21

साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वरा लिखे जा रहे पुस्तक "अयोध्या के श्री राम"

ईश्वरीय प्रेरणा से साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वारा "अयोध्या के श्री राम" नामक पुस्तक का लेखांकन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के आदर्श एवं मूल्यों को जन-जन तक सहज और बिभिन्न दृष्टान्तों के माध्यम से पहुँचाना है, जिससे हृदय में राम राज्य की पुनर्स्थापना हो जाये और व्यक्ति एवं समाज दोनों के सर्वांगीण विकास में सहायक बन सके।


13
03-11-21

पुस्तक अंग प्रत्यंग का विमोचन हुआ।

साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार द्वरा लिखित पुस्तक अंग प्रत्यंग विकास भवन बाराबंकी में डिप्टी कमिश्नर NRLM श्री बी.के. मोहन द्वरा विमोचन की गई इस मौके पर आजमगढ़ के ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री आदित्य शाही, श्री प्रह्लाद दुबे जी, विक्रम सिंह जी एवं जिला मिशन प्रबंधक इकाई बाराबंकी के DMM सुश्री जाकिया जी, श्री विशाल तिवारी जी और लेखाकार आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही।

लिंक

12
31-10-21

उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम विकास मंत्री जी एवं BJP प्रदेश अध्यक्ष जी से सप्रेम भेंट

लखनऊ में दिनांक- 29/10/2021 को विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष BJP (उ.प्र.) माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी एवं ग्राम्य विकास मंत्री (उ.प्र.) माननीय श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह (मोती सिंह) जी से उनके आवास पर प्रख्यात हिंदी साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वरा शिष्टाचार, प्रेमपूर्वक मुलाकात करते हुए अपनी लिखित पुस्तक उन्हें भेंट कर राष्ट्र सेवा के लिए उनसे आशीर्वाद, मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।


11
14-10-21

चित्रकारी हेतु सुयोग्य व्यक्ति की आवश्यकता

निर्धारित मापदंड एवं पारिश्रमिक के आधार पर कुशल चित्रकारी, स्कैचिंग, एवं आयल पेंटिंग आदि में हुनर रखने वाले व्यक्तियों की साहित्यकार अभिषेक़ कुमार के लेखनी में चित्रांकन हेतु आवश्यकता है।
इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई फार्म भर सकते हैं।👇

लिंक

10
02-10-21

ऑनलाइन डिजिटल प्रचार हेतु सुयोग्य व्यक्ति की आवश्यकता।

निर्धारित पारिश्रमिक एवं मापदंड पर ऐसे योग्य व्यक्ति की आवश्यकता है जो ऑनलाइन विभिन्न सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता हो तथा ऑनलाइन/डिजिटल प्रचार करने में निपुण हो।
वैसे इच्छुक व्यक्ति इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।

लिंक

9
25-09-21

लोक हित में उत्कृष्ट लेखनी के लिए अभिषेक़ कुमार को किया गया सम्मनित।

ठेकमा (आजमगढ़):- 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विकास खण्ड कार्यालय परिसर ठेकमा में आयोजित गरीब कल्याण मेला कार्यक्रम के दैरान भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ के माननीय श्री रमाकांत मिश्र के द्वरा ठेकमा में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक सह कलम के जादूगर, हिंदी साहित्यकार अभिषेक़ कुमार को लोक हित मे उत्कृष्ट लेखनी के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमाकांत मिश्र ने बताया कि लेखकों में ईश्वर का अंश होता हैं तथा ईश्वर के वे प्रतिनिधि होते हैं और वे समाज के आईना भी हैं। साहित्य पढ़ने से मन की कामविकारों का अंत होता है।

लिंक फ़ाइल

8
14-09-21

हिंदी दिवस पर अभिषेक़ कुमार का सम्बोधन

14 सितंबर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक कार्यालय ठेकमा (आजमगढ़) के सभागार में आयोजित सभा को अभिषेक़ कुमार द्वरा हिंदी भाषा के महत्वता के संदर्भ में संबोधन का ऑनलाइन मीडिया चन्दनवानी न्यूज में प्रकाशित/सार्वजनीकरण।

लिंक

7
09-08-21

पुस्तक "अंग प्रत्यंग" के संदर्भ में,

उत्तर प्रदेश सरकार के PDS अधिकारी एवं वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर NRLM बाराबंकी श्री बी.के. मोहन जी के सफल सिद्धांतो एवं विचारों पर अभिषेक़ कुमार द्वरा किये जा रहे शोध अंतिम चरण में है। तत्क्रम में इनके विचारों, एवं सफल सिद्धांतो पर आधारित पुस्तक "अंग प्रत्यंग" (मानव शरीर के इंद्री, अंगिय अभिनय दर्पण एवं चेतन, अवचेतन मन की कथा) जल्द ही विमोचन होने वाली है।

फ़ाइल

6
30-07-21

दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन में अभिषेक़ कुमार का आमंत्रण,

दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा शनिवार 31 जुलाई शाम 4 बजे एक राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन गूगल मीट पर किया जा रहा है। इसका विषय है - हिंदी के विकास में सरकारी संस्थानों का योगदान। इसकी अध्यक्षता करेंगे - डॉ राम शरण गौड़, अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक लायब्रेरी बोर्ड। मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल जोशी, उपाध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा की गरिमामयी उपस्थिति होगी। सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम का लिंक तथा पोस्टर संलग्न है। इस कार्यक्रम में साहित्यकार सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक ठेकमा (आजमगढ़) श्री अभिषेक़ कुमार भी सादर आमंत्रित हैं।

लिंक फ़ाइल

5
29-07-21

पुस्तक सहनशील नदियाँ का विमोचन हुआ।

ठेकमा(आजमगढ़):- पर्यावरण संतुलन, जल संचयन, जल प्रदूषण, खुले में शौच से मुक्ति, नदी संरक्षण के संदर्भ में पुस्तक सहनशील नदियाँ का लोक हित में सार्वजनीकरण/विमोचन आदरणीय खण्ड विकास अधिकारी श्री आजम अली जी के द्वरा हुआ।

फ़ाइल

4
25-07-21

अभिषेक़ कुमार के निकट भविष्य में आने वाली साहित्यिक रचना के संदर्भ में,

लोक प्रेरणा, समाज कल्याण के दृष्टिगत अभिषेक़ कुमार द्वरा लिखी जा रही एवं संभवतः दिसंबर 2021 तक आने वाली रचना का विवरण निम्नवत है:-
● अंग प्रत्यंग
● कोरोना कोहराम
● एक बीघा जमीन
● दीपक तले अंधेरा
● बरसात का वह एक दिन और रात
● इन्सुरेंस की मोटरसाइकिल


3
24-07-21

कीट पतंगो के मौलिक अधिकार, संरक्षण पर भाषण,

किसानों के मित्र और पर्यावरण संतुलन में सहयोग करने वाले एवं खेतो में पाए जाने वाले कीट-पतंगो के जीवन जीने का अधिकार एवं संरक्षण के सन्दर्भ में हज़ारों किसानों, गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारीजन के एक सभा में अभिषेक़ कुमार का संबोधन।

लिंक

2
18-07-21

गीता प्रेस गोरखपुर से प्रकशित श्रीमद्भागवत गीता के संदर्भ में।

भारत की एक मात्र प्रकाशन केंद्र जहां से सत सनातन धर्म की सैंकड़ो प्रकार के धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन होता है। इन पुस्तकों में जीवन जीने का रहस्य, उच्च आदर्श, अद्भुत रहस्मयी ज्ञान, विवेक जागृत करने की शक्ति है। यहां से निकलने वाली पुस्तको को पढ़ मानव तन पाने का सार्थक सदुपयोग किया जा सकता है।
तत्क्रम में महान ग्रंथ "श्रीमद्भागवत गीता" नीचे दिए गए लिंक एवं अटैच फ़ाइल को डाऊनलोड कर आप पढ़ सकते हैं तथा अपने जीवन को भवसागर से पार लगा सकते हैं।

लिंक फ़ाइल

1
15-07-21

नई रचना सहनशील नदियाँ विमोचन के संदर्भ में

बहुत जल्द आजमगढ़ के शीर्ष अधिकारियों एवं मानींदे व्यक्तियों गरिमामयी उपस्थित में नवीन रचना सहनशील नदियाँ का विमोचन होगा।
इस पुस्तक में नदियों के महत्व, नदियों में प्रदूषण का उच्च स्तर एवं नदी एवं जल संरक्षण का ज्ञान समाहित है। साथ ही साथ नदी हाँथी का प्रेम एवं हांथीयों के नटखट स्वभाव तथा इनके निवास स्थान जंगल मे उनकी समस्याओं को भी महसूस कर सकेंगे।

फ़ाइल