आपके विचार

कबीर दास

नाम: प्रसादराव जामि आयु: 46
पद: सीनियर हिंदी पंडित एवं साहित्यकार प्रेषित दिनांक: 30-03-23
पता: C2-17A, nagarjun colony Kalyani Khani mancherial district Telangana India pin code 504 231 mobile number 630 126

सादर प्रणाम। सादर साहित्यिक प्रणाम। मैं प्रसादराव जामि (हिंदी पंडित और साहित्यकार) मैं कबीर दास का भक्त हूं और मैं अपने आप को समझता रहा मैं ही कबीरदास का बहुत बड़ा भक्त हूं। पर आज मेरे सामने एक बड़ी हस्ती का नाम ले रहा हूं जो उभरता हुआ सूरज हैं।मैं अपने पूरे दिल से उनका नाम लेना चाहता हूं जो मुझसे भी बढ़कर कबीर दास के परम भक्त हैं।उन्होंने भारतीय भाषाओं में कबीर दास का जीवन दर्शाया यह बहुत बड़ी बात है। समाज को कबीर के वाणी का पाठ पढ़ाया।भारतीय भाषाओं में यह कार्य करना, पुस्तक बनाना ,साहित्यिक जीवन परिचय दिलाना, उनकी दोनों की भावों को समझाना बहुत बड़ी बात है। कड़ी मेहनत और बहुत बड़ी श्रम का फल है। आज पूरा भारत और विश्व के हिंदी साहित्य जगत में अभिषेक जी ध्रुवतारा के रूप में हमारे सामने आ चुके हैं।मेरा सौभाग्य है मेरे जीवन की कुछ पन्नों में एक पन्ना अभिषेक जी को जाता है। अगर ऐसे व्यक्ति हमारे जीवन में नहीं मिलते तो मेरे जीवन की पुस्तक के पन्ने अधूरे होते। मेरी खुदा से और मेरे गुरु कबीरदास से यही विनती है अभिषेक जी सदा; सर्वदा खुश रहे और कबीर के अनहोनी निर्गुणधारा की विचारधाराओं को, समाज के लिए नई नई तरीके और फैलाएं और उनके वाणी का फल इस समाज पर गहरा प्रभाव पड़े। जय हिंद। जय भारत।


डॉ. अभिषेक जी आप जैसे विलक्षण प्रतिभावान और परोपकारी गुण वाला शख्स कम ही देखने को मिलते हैं।

नाम: आर. सी. यादव आयु: 44
पद: शिक्षक व लेखक प्रेषित दिनांक: 24-03-23
पता: नई दिल्ली, भारत

।। बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।।
देवघर, झारखण्ड से निकलने वाले रिपब्लिक नेशन अखबार में छपी खबर जिसका शिर्षक★साहित्य सेवा से राष्ट्रीय एकता का दूसरा लौह पुरुष डॉ. अभिषेक कुमार★ देखा। आप एक विशिष्ट शख्शियत के रुप में यह एक बहुत ही अलौकिक और गौरवान्वित महसूस करने वाला क्षण है। आप जैसे विलक्षण प्रतिभावान और परोपकारी गुण वाला शख्स जो दूसरों को साथ लेकर चलने में गौरव महसूस करता है वह निश्चित रूप से इस प्रकार के सम्मान का हकदार है।
निश्चित रूप से आप इस योग्य हैं। यह मेरा अपना अनुभव और विचार है । आप सबका सहयोग करना चाहते हैं। आप की सोच दूरगामी और दूसरों के हित में होती है।


डॉ. अभिषेक जी आपको अनंत बधाई व शुभकामनाएं

नाम: मीना जैन आयु: 62
पद: लेखिका प्रेषित दिनांक: 06-03-23
पता: गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

आदरणीय डॉ. अभिषेक जी,
सर्व प्रथम आपको आपकी पुस्तक/पुरस्कार/ समन्वय/ सहयोग के लिए हार्दिक बधाई।
आपके द्वारा लिखित पुस्तक आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान जिसे अब तक 27 अनेक भाषाओं में अनुवाद अनेक आशाएं जगाता है।
संत कबीर दर्शन आज जन-जन तक पहुंचे यह आवश्यक है। इस दिशा में आपका परिश्रम, प्रयास व कार्य अति प्रशंसनीय है।
यही प्रयास सदैव गतिशील रहे, यही शुभकामना करती हूं। मीना जैन


नई दिल्ली में कबीर कोहिनूर-2023 सम्मान पाकर अभिभूत हुआ।

नाम: एस.अनंतकृष्णन आयु: 75
पद: तमिल भाषा अनुवादक प्रेषित दिनांक: 06-03-23
पता: चेन्नई, तमिलनाडु

मैं तमिलनाडु से पहली बार दिल्ली आया था। 5-फ़रवरी-2023 के दिन आठ बजे अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर श्री दिल्ली में प्रवेश। ऐसा मालूम पड़ा कि हाल ही सम्मान देने सन्नद्ध है। फिर संत डा. नानक दासजी के अथक परिश्रम का साकार परिणाम देखते ही बना। लेखक, समाज सेवी अभिषेक कुमार ने हर प्रांत के भाषाविदों को चुना है, जो सचमुच कबीर के हार्दिक भक्त थे। सबने अपनी अपनी मातृभाषा में आधुनिक भारत निर्माण में कबीर जी का योगदान का अनुवाद किया था। उन सब का सम्मान किया गया। पाँच बजे तक का कार्य क्रम सबको प्रोत्साहन दे रहा था।और भी बहुत कुछ करने की प्रेरणा मिली। एक दिव्य शक्ति वहाँ शुद्ध समाज सेवकों के दिल में समाज और देश के कल्याण के लिए कुछ करने और प्राप्त सम्मान का और भी चमकाने सार्थक बनाने का प्रोत्साहन बढ़ा रहा है। धन्य है डा.अभिषेक कुमार और डा.नानक दास जी महाराज । निष्काम सेवा को दिव्य शक्ति मिलेगी। यह सत्य साकार रूप देखने को मिला।

एस.अनंतकृष्णन स्वरचनाकार, अनुवादक, तमिलनाडु हिंदी प्रेमी और निस्वार्थ हिंदी प्रचारक। कबीर कोहिनूर अवार्डी।


प्रिय भाई डॉ. अभिषेक साहब सस्नेहाभिवादन

नाम: डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल आयु: 68
पद: सेवा निवृत्त प्रोफेसर, आगरा विश्वविद्यालय, आगरा प्रेषित दिनांक: 18-02-23
पता: आगरा, उत्तर प्रदेश

प्रिय भाई डॉ. अभिषेक साहब सस्नेहाभिवादन ।
अन्तर्मन से आपको अनंत वधाई तथा शुभकामनाएं।
डॉक्टरेट व राष्ट्र लेखक उपाधि की समाचार पढ़कर मन प्रफुल्लित हुआ। आप इसके लिए सर्वथा योग्य हैं। ईश्वर से कामना है कि इसी प्रकार आप अग्रसर हों,यशस्वी बनें।
वैसे तो आपका यश भारत के प्रायः सभी प्रदेशों में विस्तृत है। मैंने 05 फरवरी 2023 नई दिल्ली में कबीर कोहिनूर अवार्ड वाले कार्यक्रम से समझ लिया, आपने इतने विद्वानों को स्नेहपूर्वक सम्मान दिया,मान दिया,उनकी सारी व्यवस्था की। कितनी समस्याओं को आपने अपनी त्वरित बुद्धि से हल किया। मैं अन्तर्मन से आपको साधुवाद देता हूँ। सस्नेह,आपका
महामहोपाध्याय
डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल
Retd. Professor Agra University, Agra
Emeritus Professor UGC


श्री अभिषेक कुमार जी को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं

नाम: प्रवेंद्र कुमार सिंह आयु: 35
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक (NRLM) प्रेषित दिनांक: 09-01-23
पता: संतवकबीर नगर, उत्तर प्रदेश

श्री अभिषेक कुमार जी को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं। मैं प्रवेंद्र कुमार सिंह राष्ट्रपति पुरस्कृत युवा समाजसेवी/वरिष्ठ पत्रकार दैनिक समाचार पत्र @ मेरा गृह जनपद गोरखपुर है। मगहर कबीर चौरा मठ से 5 किलोमीटर उत्तर की तरफ मेरा घर है। मैं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक मिशन प्रबंधक/जनपद प्रभारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद संत कबीर नगर में कार्यरत हूं। आपके फेसबुक से बहुत दिनों से जुड़ा हूं। आपकी सारी जानकारियां प्राप्त होती रहती हैं। बहुत अच्छा लगा कबीर जी के बारे में आपकी सोच को लेकर। कबीर चौरा पत्रिका हम लोगों तक भी उपलब्ध कराइएगा। कभी संतकबीरनगर आइए तो मुलाकात करिएगा।
🙏🙏बहुत-बहुत धन्यवाद 👌👌🙏🙏


निःशुल्क प्रकाशन करते हैं आप, इससे बढ़कर लेखकों के लिए खुशी क्या हो सकती..

नाम: जुगल किशोर त्रिपाठी आयु: 49
पद: साहित्यकार प्रेषित दिनांक: 02-01-23
पता: मऊरानीपुर, झाँसी

🌹प्रिय अभिषेक जी,🌹
नए वर्ष खुशहाली लाये।
आपके बारे में सारी जानकारी देखी और इसके अलावा आपके सामाजिक क्रियाकलापों के बारे में वेबसाइट पर सभी विजिट किया। ज्ञात हुआ कि नि:शुल्क प्रकाशन करते हैं आप। लेखकों के लिए इससे बढ़कर खुशी और क्या हो सकती है? यह उनके लिए अँधेरे में भटकते हुए गरीब को मिली अमूल्य निधि के समान होगी।
मैंने लेखन का सफर कक्षा-8 से किया था जो कि रुचि और लगन के फलस्वरूप बढता गया। आज मेरी एक दर्जन से अधिक रचनाएँ, जिनमें एक \'प्रेम\' गीत-काव्य (112 छंदों का तथा श्रीमद्भगवत् गीता का पद्यानुवाद (काव्यानुवाद सम्पूर्ण 900 श्लोकों का महात्म्य सहित) अति सुन्दर, अद्भुत, रहे रोचक और पठनीय, ज्ञानवर्धक और प्रभावशाली है।
तीन नाटक, तीन एकांकी नाटक, एक कहानी संग्रह तथा नाटक एक कविता और एक गीत संग्रह है, जिसमें 50 से कहानियाँ और कविताएँ हैं। गीत बीस हैं, बढते जा रहे हैं। बीस ऊपर विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर आधारित निबन्ध या लेख हैं जो कि हमें नये परिवर्तन और सृज़न हेतु प्रेरित करते हैं। जीने का उत्साह बढाकर धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति हेतु सजग और सचेत करते हैं तथा नैतिकता का विकास करने पर बल देते हैं।
एक उपन्यास \'वेदना\' (वेदना की चोट से जब तुम व्यथित अरु शून्य होते, सान्त्वना की रागिनी मैं छेड़ता हूँ, इसमें जीवन-दर्शन, धर्म, अध्यात्म, राजनीति, संस्कृति, नैतिकता, ग्रामीण जीवन पर आधारित किसानों और पढे-लिखे युवाओं की रोचक कहानियाँ और तथ्य समेटे बहुआयामी व्यक्तित्व की झलकें हैं। भक्ति, श्रृंगार, रुप, सौन्दर्य, कर्त्तव्य-परायणता और कर्म पथ का विस्तृत वर्णन है। नियति और प्रकृति की सूक्ष्म नियमों का वर्णन है। विवश और हारे लोगों की कहानी है तो दूसरी ओर बढते हुए मंजिल को पाने वाले युवाओं की हिस्सेदारी है। एक कीर्तन संग्रह भी है, जिसमें 40 से ऊपर विभिन्न तर्जों पर आधारित स्वरचित, मौलिक, अप्रकाशित कीर्तन हैं।
सभी रचनाएँ अभी अप्रकाशित हैं। यदि आपके यहाँ से इनका प्रकाशन हो जाये तो ये आपका हम पर ऋण रहेगा क्योंकि रचनाएँ लेखक की आत्मा होती हैं, उनमें उसका व्यक्तित्व और प्राण निहित होता है। यह लेखक के की जीवन यात्रा की संचित पूँजी होती है, जिसे वह अकारण खोना नहीं चाहता है। आर्थिक परेशानी और बीमारियों के कारण अब तक इन्हें कहीं दिखा भी नहीं सका। केवल क्षेत्रीय और खास अपने लोगों को ये पता है।
आज घर-घर में \'गीता\' की जरूरत सबसे ज्यादा है क्योंकि लोगों का रहन-सहन, आचार-विचार, उठने, सोने, पढने, बात करने, व्यवहार करने और सबको सम्मान करने का ढंग बदल गया है, इन्हीं सारी चीजों को मैंने अपने एकमात्र उपन्यास \'वेदना\' में समेटा है, जिसे \'गीता\' द्वारा हल किया जा सकता है। \'गीता\' और \'कबीर के बचन\' ही आज नैतिकता और व्यवहार और आचरण को सही दिशा देने में सक्षम हैं। कबीर की वाणी में दशों दिशाओं के स्वर और अध्यात्म की गूँज उठती हैं। समाज की रुढ़िवादी परम्पराएँ दृष्टिगोचर होती हैं। अगर गीता और कबीर मिल जायें, किसी तरह इन्हें एक किया जा सके तो समाज से काफी हद तक, समूल तक बुराइयों को दूर किया जा सकता है।🌹🌹🌹🌹🌹
-- जुगल किशोर त्रिपाठी, मऊरानीपुर, झाँसी (उ०प्र०)


ईश्वर आप जैसा भाई सभी को दे..

नाम: माया मदकोरिया आयु: 36
पद: एडवोकेट, भोपाल हाईकोर्ट प्रेषित दिनांक: 26-12-22
पता: भोपाल, मध्य प्रदेश

धन्यवाद अभिषेक भैया, आपने पूरे भारत वर्ष से कबीर कोहिनूर अवार्ड-2023 हेतु असाधारण और उत्कृष्ट श्रेणी में प्रतिभागियों की चयन सूची जारी करके सभी अतिथियों का सम्मान बढ़ाया है।
आप निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं। ईश्वर आप जैसा भाई सभी को दे। समाज को नई दिशा देने में आपने अपना तन, मन, धन लगाया है जो आज के समय मे बहुत कम देखने को मिलता है।
सतगुरू कबीर आश्रम के महंत डॉ. श्री नानकसाहेब जी महाराज के मार्गदर्शन में हम सभी का जीवन धन्य हो गया है।
👏👏👏👏👏👏


कबीर चौरा मासिक पत्रिका के लिए धन्यवाद, साधुवाद आपको...

नाम: महंत डॉ. नानक दास जी महाराज आयु: 47
पद: पूर्व सदस्य टी बोर्ड ऑफ इंडिया, भारत सरकार प्रेषित दिनांक: 16-12-22
पता: बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय कबीर समाधि स्थल एवं पर्यटक स्थान, कबीर अकादमी शिक्षण शोध संस्थान मगहर धाम के आचार्य गद्दीपति, पीठाधीश्वर महंत श्री 1008 श्री विचार दास जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय साहित्यकार ,प्रवक्ता श्री अभिषेक कुमार जी ने अपनी लगन और निष्ठा के साथ जन-जन तक कबीर वाणी का प्रचार प्रसार करने के लिए पहली बार कबीर चौरा मासिक पत्रिका का ऑनलाइन, ई-पठन पद्धति का शुभारंभ किया है इसके लिए हृदय से साधुवाद, धन्यवाद देता हूँ।

भारत भूषण महन्त डॉ. नानक दास जी महराज
पूर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य
भारत सरकार


नायनागढ़ महोत्सव चुनार, मिर्जापुर में आपकी प्रतिभागिता के संदर्भ में,

नाम: ओम प्रकाश चतुर्वेदी आयु: 44
पद: राज्य नियंत्रक - असेसमेंट & क्वालिटी अस्योरेंस प्रेषित दिनांक: 13-11-22
पता: मध्यप्रदेश

अभिषेक जी बहुत बहुत शुभकामनाएं आपको। आप निश्चय ही अपनी लेखनी से इस समाज मे एक नई इबारत लिख रहे है एवं आपके साहित्य से इस समाज मे एक नवचेतना का संचार होगा।
मुकेश पांडेय जी ग्रामीण विकास के क्षेत्र के एक बहुत ही कर्मठ, निष्ठावान एवम सरल प्रहरी है। यह मेरा भी सौभाग्य रहा है कि मैं उनके साथ मिर्ज़ापुर में कुछ समय निवेश किया है। उन्हें मेरी तरफ से अभिवादन कीजियेगा।

आपका
ओम प्रकाश चतुर्वेदी
राज्य नियंत्रक - असेसमेंट & क्वालिटी अस्योरेंस
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान
नेशनल अकादमी ऑफ रुड़सेटी
मध्य प्रदेश


शुभकामना संदेश प्रेषित

नाम: आर. सी. यादव आयु: 42
पद: शिक्षक, लेखक, कवि प्रेषित दिनांक: 30-09-22
पता: केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश

।। शुभकामनाएं... ।।

21 वीं सदी के साहित्यकारों की
कीर्ति विमल, लेखनी प्रखर हो ।
नित नए विचारों के सृजन से
धरा - गगन, यश गान अमर हो ।।


काव्य पुष्प से साहित्य सिंचित हो
जग में नई जागृति लाए ।
अनुपम, अलौकिक गाथाओं से
जन मानस को राह दिखाए ।।
____ डॉ आर सी यादव
शिक्षक/लेखक/ कवि/ मोटीवेशन स्पीकर/ फ्रीलांस जर्नलिस्ट पैतृक निवास: डोभी, केराकत, जौनपुर (यूपी)
वर्तमान निवास: दिल्ली

परमपूज्य श्री गुरुदेव जी के मार्गदर्शन और सानिध्य में 21वीं सदी के साहित्यकार पुस्तक का विमोचन साहित्य जगत में एक नया आयाम स्थापित करेगा।

श्री अभिषेक कुमार बधाई के पात्र हैं।
मुझे खुशी है कि मेरी लेखनी का एक छोटा सा भाग इस ऐतिहासिक पुस्तक का अंश है।


सहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी को उपनाम के गरिमा से अलंकृत होने के लिए बधाई।

नाम: राम रतन श्रीवास आयु: 42
पद: साहित्यकार, भारतीय रेल सेवा के कर्मचारी प्रेषित दिनांक: 30-09-22
पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़

आज के कार्यक्रम 21वीं सदी के साहित्यकार के सृजन परम आदरणीय अभिषेक कुमार \"अभिषेक\" जी इस मंच के माध्यम से साहित्यिक उपनाम \"अभिषेक\" से सुशोभित हुए हैं मैं उन्हें हृदय से आभार प्रकट करता हूंँ। गुरुदेव भारत भूषण महंत श्री नानक दास जी महाराज के सानिध्य में एवं संपादक श्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी जी के अथक प्रयास से 21वीं सदी के साहित्यकार पुस्तक का विमोचन आज आभासी पटल के माध्यम से भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मैं बहुत ही सौभाग्य साली अपने आप को महसूस कर रहा हूंँ कि इस साहित्यकारों की पुस्तक में मैं अपना एक छोटा सा सहयोग दे पाया सभी को हृदय से बधाई के पात्र हैं।


सहर्ष बधाई एवं शुभकामनाएं

नाम: योगेश सिंह धाकरे चातक आयु: 37
पद: ओज रस के कवि प्रेषित दिनांक: 30-09-22
पता: उत्तराखंड

21वी सदी के भारत के साहित्यकार पुस्तक को मूर्त रूप देने वाले...श्री अभिषेक कुमार जी श्री सूर्यप्रकाश त्रिपाठी जी के प्रयासों को साधूवाद और आज के शानदार आयोजन की बधाई प्रेषित करता हूँ


21 वीं सदी के भारत के साहित्यकार पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के लिए बधाई।

नाम: अनपूर्णा श्रीवास्तव आयु: 62
पद: लेखिका प्रेषित दिनांक: 30-09-22
पता: पटना, बिहार

बहुत अच्छा आयोजन एवं सभी साहित्यकारों का उद्बोधन रहा! अभिषेक भाई एवं पुस्तक परिवार समस्त आपको हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएँ हैं आपने बेहद महत्वपूर्ण कार्य किया है, मुझे गर्व है कि इस पुस्तक में मेरी भी उपस्थिति है... यही कामना है कि यह पुस्तक साहित्यकारों के सृजन पथ में अमरत्व के दीप प्रज्जवलित करें। अभिषेक भाई आप निरंतर ऐसे कार्यों के क्षेत्र में मनवांछित सफलता के साथ बढ़ते रहे।


आपके द्वारा लिखे गए प्रसंसनीय आलेख "भ्रम दल का उदय"

नाम: कृष्ण मुरारी राय आयु: 37
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक (NRLM) प्रेषित दिनांक: 21-09-22
पता: आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

👍👍अद्भुत कल्पनाशीलता मित्र अभिषेक जी।
वैसे तो भ्रम को जितना भी परिभाषित किया जाय उतना ही विकराल रूप है इसका। कहते है हम भारतवंशी वसुधेव कुटुम्बकम की भावना रखते है लेकिन सबसे ज्यादा भ्रम तो हम यही पाल रखे है एक दूसरे के प्रति विश्वास,आशा,प्रेम,लोभ, बल चतुरता, छल ,ज्ञान इत्यादि अनेको चीजो का।
लेकिन भ्रम दल भी अन्य दो दलो की अपेक्षा अधिक चिंतनशील/परिपक्व बनाता है।
लेखक की निष्काम भावना को प्रेषित।


आपके द्वारा लिखे गए आलेख "भ्रम दल का उदय" के लिए प्रसंसा।

नाम: नीलम सिंह आयु: 32
पद: लेखिका प्रेषित दिनांक: 21-09-22
पता: दिल्ली

अभिषेक जी, बहुत सुंदर लिखा है और बहुत सही तरीके से व्याख्यान किया गया। रजो गुण तमों विस्तार से समिक्षा की है। सत्य है हम भ्रष्टापथ सर्वाधिक प्रिय हो गया है और सत्कर्म से हम दूर हो रहे हैं और भ्रम सब में ही कूट-कूट भरा मैं सही ये ग़लत वाला तो सबसे ही ज्यादा। बहुत सुंदर लेख।


जय कबीरदास महाराज जी की

नाम: प्रकाश चंद टेलर आयु: 57
पद: शिक्षक प्रेषित दिनांक: 21-09-22
पता: नागौर, राजस्थान

आदरणीय अभिषेक जी आपके द्वारा किये गए महान कार्यो की तारीफ़ के लिये मेरे पास शब्द भी नहीं है। धन्य है आपके माता पिता जिन्होंने आप जैसे फ़रिश्ते को जन्म दिया। उनको कोटि कोटि प्रणाम।
मै आशा करता हूँ कि मेरा भी शौभाग्य होगा जब आपसे मैं सम्मानित होऊंगा। यदि आप जैसी सेलिब्रिटी के हाथों से सम्मानित होता हूँ तो मेरे जैसा भाग्यशाली कोई नहीं होगा क्योंकि मैं राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित हूँ, मगर आपका अवार्ड इससे भी ऊपर होगा।


आपके द्वारा विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय के लिए दिए गए एक इंटरव्यू के संदर्भ में

नाम: सन्नी कुमार आयु: 27
पद: व्यवसायी प्रेषित दिनांक: 10-08-22
पता: रसूलपुर, औरंगाबाद, बिहार

अभिषेक भैया, कोडर सॉफ्टेक संस्था के द्वारा लिए गए आपके इंटरव्यू का यूट्यूब वीडियो देखा बहुत ही अच्छा लगा भैया, जिस प्रकार आपने हर बात को बेझिझक, शांतिपूर्ण और सहजता से बताया वह काफिले तारीफ हैं। आपको जो भी सुनेगा वो आपके विचार से प्रभावीत होगा और लेखनी और पुस्त्के पढ़ने के प्रति उसका ध्यान आकर्षित होगा। आपने साहित्य के प्रति एक क्रांतिकारी आंदोलन छेड़ दिया है। इससे समाज मे बहुत बड़ा बदलाव आयेगा। आज की पीढी के लिए आप एक प्रेरणास्रोत बन गए है। धन्यवाद भैया ❤️


राज्यसभा या विधान परिषद में आपका मनोनयन हेतु ईश्वर से कामना

नाम: दीपक यादव आयु: 28
पद: विद्यार्थी प्रेषित दिनांक: 17-07-22
पता: राजेपुर, ठेकमा, आजमगढ़

अभिषेक भईया, आपकी उत्कृष्ट सामाजिक चिंतन के लिए ढेरो सुभकामना एवं बधाई, निश्चित ही आगे बढ़ते रहें। ईश्वर से कामना ही कि आपको भारत के राष्ट्रपति द्वारा जो राज्यसभा में मनोनयन या उत्तर प्रदेश या आपके बिहार में राज्यपाल कोटे से भविष्य में साहित्य क्षेत्र से सांसद या MLC चुना जाए।


आपकी लेखन के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री जी से शुभकामना संदेश प्राप्त होना गर्व का विषय।

नाम: कमलेश बहादुर सिंह आयु: 30
पद: कंप्यूटर ऑपरेटर NRLM प्रेषित दिनांक: 11-07-22
पता: आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

एक और सफलता प्राप्ति की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐

आप इसी प्रकार अपने कर्तव्यपथ पर डटे रहे वह दिन दूर नही जब आपकी लेखनी से एक नए युग का आरम्भ होगा।


गुरुकुल पौराणिक शिक्षा पद्धति पुनर्जीवित करने संबंधी आपके विचार के संदर्भ में,

नाम: मंजू कश्यप आयु: 46
पद: समूह सखी (NRLM) प्रेषित दिनांक: 07-07-22
पता: उमरिकला, ठेकमा, आजमगढ़

वन्दन और अभिनन्दन है अभिषेक भैया आपकी ऐसी पवित्र विचार धारा का जो स्वयं योग और अध्यात्म का पालन करते हुए विश्व कल्याण की कामना रखता हो आप जैसे लोग ही असल में परिवर्तन लाएंगे। हमारी संसकृति कभी विलुप्त नही होगी जहा आप जैसी युवा शक्ति है। गौरव है आप मेरा जिसका अनुज अल्पायु मे इतना चिन्तनशील हो ।✋💐💐


आपके द्वारा किये जा रहे निस्वार्थ साहित्यिक सामाजिक सेवा के संदर्भ में

नाम: हरजीत सिंह मेहरा आयु: 53
पद: लेखक सह टेम्पू चालक प्रेषित दिनांक: 26-06-22
पता: लुधियाना, पंजाब

तहे दिल से आभार आदरणीय अभिषेक जी, आपकी निस्वार्थ सेवा भाव से मंत्रमुग्ध हूं। आपके सहयोग से ही नए आयामों की आस जगी है। मां शारदे का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे।🙏🙏🥀🥀🥀


प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्यक्ति है आप

नाम: चित्रलेखा राठौर आयु: 64
पद: साहित्यकार एवं समाज सेविका प्रेषित दिनांक: 14-06-22
पता: भोपाल, मध्य प्रदेश

आपका परिचय बहुत ही प्रभावशाली हैं। मुझे गर्व हैं आप पर। आप जैसे व्यक्तित्व से मिलने का सौभाग्य मिला. 🙏🙏🙏🙏


आपके कार्य ऊर्जा के स्रोत

नाम: महेंद्र सिंह आयु: 65
पद: प्राकृतिक कृषि वैज्ञानिक प्रेषित दिनांक: 14-06-22
पता: खरसहन, फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

अभिषेक जी आप को देख कर मुझे इस उम्र में उर्जा मिलती है, आपके साहस पूण्य कार्य को नमन हार्दिक बधाई👍👍🙏🙏🙏


21 वी सदी के साहित्यकार

नाम: अंजली तिवारी मिश्रा आयु: 50 वर्ष
पद: नौकरी प्रेषित दिनांक: 19-05-22
पता: लाल बाग सिविल लाइन नेहरू मंच जगदलपुर छत्तीसगढ़

21 सदी के साहित्यका‌र दिव्य प्रेरक कहानियां अभी विषय है उनके विषय अलग‌हट के रहते हैं और साहित्य को एक नई दिशा देने की कोशिश करते उनकी रचनाएं अच्छी और। सच्ची लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करते ‌‌।


साहित्य

नाम: ममता श्रवण अग्रवाल आयु: 59
पद: प्रचार मंत्री हिंद देश परिवार प्रेषित दिनांक: 16-05-22
पता: धवारी सतना

एक साहित्य कार समाज का दिशा निर्देशक होता है। अतः साहित्यकार वही श्रेष्ठ होता है जो अपनी लेखनी समाज के हित में चलाए और समाजेम व्याप्त बुराइयों को जानता के समक्ष रखे और हमारे माननीय रचनाकार का सृजन इस परिधि से अछूता नहीं है।


झीलों की नगरी भोपाल में आपका हार्दिक स्वागत है।

नाम: चित्रलेखा राठौर आयु: 54
पद: वरिष्ठ लेखिका प्रेषित दिनांक: 15-05-22
पता: भोपाल, मध्य प्रदेश

अभिषेक जी आपका साहित्य का कारवां,
यूँ ही सदा आगे बढ़ता रहे,
आपका नाम यूँ ही सदा,
रोशन होता रहे,
दुआ हैँ मेरी आपके लिए आप शोहरत कि बुलंदियों को छूए।

05/06/2022 को भोपाल साहित्य सम्मेलन में आ रहे है, ओके, झीलों कि नगरी भोपाल मे आपका हार्दिक स्वागत है, वंदन है, अभिनन्दन अभिनंदन है।


संकलित हो रहे ऐतिहासिक पुस्तक भारत के 21 वीं सदी के साहित्यकार के लिए धन्यवाद ज्ञापन।

नाम: राजीव भारद्वाज आयु: 34
पद: ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी, जोहार परियोजना JSLPS प्रेषित दिनांक: 12-05-22
पता: गढ़वा, झारखण्ड

मंजिल तो मिल ही जाएगी, भटक कर ही सही,
गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं।
आइए एक साहित्यकार के रूप में अपनी पहचान बनाईए।
बहुत सुंदर प्रयास अभिषेक जी तथा सूर्य प्रकाश त्रिपाठी जी।
आप सबों ने एक बेहतर मंच हम सभी उभरते लेखकों को प्रदान किया इसके लिए कोटि कोटि आभार।


प्रोत्साहन

नाम: सूर्य प्रकाश त्रिपाठी आयु: 32
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रेषित दिनांक: 10-03-22
पता: बाराबंकी

कला एवं साहित्य हमारे अंतर्मन की वो स्थिति है जो पर्याप्त मंच न मिलने से अंदर ही अंदर रह जाती है परन्तु कभी हम मनोबल की कमी अथवा सम्पर्क के अभाव में किसी के समक्ष प्रकट नही करते दिव्य प्रेरक कहानियां साइट ने नवोदित रचनाकारों को एक विश्व मंच दिया है ये सभी के लिए गर्व का विषय होना चाहिए अपने निकट के साहित्य प्रेमियों को भी इस मंच से अवगत करवाये


विश्व शांति संत कबीर अवार्ड सम्मान प्राप्त करने हेतु आमंत्रण

नाम: संत नानक दास जी महाराज आयु: 57
पद: समाज सुधारक संत प्रेषित दिनांक: 27-02-22
पता: बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान

विश्व पटल पर भारत देश में पहली बार वैश्विक स्तर पर कबीर अवार्ड दिया जा रहा है।
आप देश विदेश में जाति मजहब धर्म सम्प्रदाय दल बदल से ऊपर उठकर कर कबीर साहब की तरह समाज सुधार, प्राणी सेवा, पर्यावरण प्रेमी नशामुक्ति अभियान चरित्र निर्माण समाज की स्थापना, सम्भाव सद्भाव सामाजिक समरसता पर कार्य करते हो इसलिए आपको कबीर मठ भारत, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान और टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार द्वारा विश्व शांति संत कबीर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
आप सब 20 मार्च 2022 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद भवन मार्ग एरिया नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सादर आमंत्रित हैं।
आगमन हेतु अपना कार्यक्रम सेट करके टिकट बुकिंग करवा लिजिए। बड़े बड़े महापुरुषों तथा महामहिम पूर्व राज्यपाल महोदय, माननीय केंद्रीय कबीनेट मंत्री महोदय, तथा पद्मश्री के कर कमलों से आशीर्वाद स्वरूप सम्मान पत्र, मेडल, मुमेंटो आदि दिया जाएगा।


सकारात्मक सोंच का अंतर कोई आपसे सीखे।

नाम: चंद्रेश पाठक आयु: 44
पद: सहायक प्रबंधक, RSETI (यूनियन बैंक) प्रेषित दिनांक: 12-02-22
पता: आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

अभिषेक़ सर आप पर गर्व है, वही आपके विपरीत जितने कर्मचारी हैं सब नौकरी का रोना रोते हैं सब की मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई है उसके विपरीत आप इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। अपने आप को सीमित रखते हुए भक्ति नौकरी का निर्वहन कर रहे हैं उपलब्धियों पर उपलब्धियां हासिल करते जा रहे हैं यही अंतर है एक सकारात्मक और नकारात्मक सोच वालों के अंदर 🙏


आपके प्रेरणादायक अतुलनीय कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा।

नाम: अखिलेश केशरी आयु: 29
पद: सामुदायिक समन्वयक, जीविका प्रेषित दिनांक: 03-02-22
पता: सारण, बिहार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आजमगढ जिला के ब्लॉकों में आप जैसे ही कलम के जादूगर, समाज सेवी की जरुरत थी, वास्तव में आप ब्लॉक और जिला को शीर्ष स्थान पे ले जाने का अतुलनीय कार्य कर रहे है।


आपकी दिव्य रचित पुस्तकें युवाओं के प्रेरणास्रोत।

नाम: संतोष कुमार आयु: 26
पद: कवि प्रेषित दिनांक: 03-02-22
पता: चांद, कैमूर, बिहार

आपके द्वारा लिखी गई पुस्तकों से आज के युवाओं की मनोवृति सुदृढ़ स्वच्छ प्रबल और प्रखर हो रही है ऐसे दिव्य पुस्तकें हम जैसे युवाओं को प्रेरणा दे रही है आपका बहुत-बहुत आभार आपको नमन...


गौरैया संरक्षण हेतु आपसे प्रेरणा प्रसाद।

नाम: संतोष कुमार आयु: 26
पद: कवि प्रेषित दिनांक: 12-01-22
पता: चांद, कैमूर, बिहार

आपके इन गौरवशाली विचारों को मेरा शत-शत नमन। मैं भी बचपन से बहुत ही प्रकृति प्रेमी हूं और गौरैया संरक्षण प्रक्रिया को बहुत दिनों से अपनाया हूं और आगे भी आपकी कृपा से लगा रहूंगा।


आपके प्रेरणादायक व्यक्तित्व से सिख

नाम: ऋतु यादव आयु: 25
पद: बिजली सखी NRLM प्रेषित दिनांक: 09-01-22
पता: ठेकमा, आजमगढ़

सर आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, इस नए साल में खूब तरक्की कीजिये प्रभु से कामना है हमारी और हम भी आपके जैसे बने आशीर्वाद दीजिये।


मेरे दो शब्द आपके संदर्भ में,

नाम: डा. सुरेश शौर्य प्रियदर्शी आयु: 45
पद: फाउंडर PIU ट्रस्ट धनबाद प्रेषित दिनांक: 31-12-21
पता: धनबाद, झारखण्ड

साहित्य संस्कृति और सभ्यता की थाती है. साहित्य रथ पर ही सभ्यता सवार होकर युगों तक सफ़र की है. जिसके कारण आज हम सब भाषा और भावना को अभिव्यक्त कर हम बेहतर से बेहतर सभ्य होते दुनिया मे रह रहे हैं. इसके आप सब सारथी बने. इसके लिए आपको हृदय से धन्यवाद. मेरा हृदय से आभार स्वीकार करें.
-डा. सुरेश शौर्य प्रियदर्शी


हरित बधाई अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड के लिए।

नाम: अनिता आयु: 35
पद: कृषि सखी (MKSP) प्रेषित दिनांक: 31-12-21
पता: उसरीखुर्रमपुर, ठेकमा, आजमगढ़

बधाई हो सर जी आप को इस अद्भुत अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड पाने के लिए और आपके प्रयास को, हम सभी लोगों को खुशी है कि आप के सानिध्य में काम करने का मौका मिला। 🙏🏻👍


असाधारण उपलब्धि "अंतरराष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड" के लिये बधाई।

नाम: कमलेश बहादुर सिंह आयु: 32
पद: कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेषित दिनांक: 30-12-21
पता: तहबरपुर, आजमगढ़, UP

आप कभी भी अपने आस-पास के सभी लोगों को प्रेरणा देना बंद नहीं करते हैं।
मैं आपकी इस महान उपलब्धि के बारे में जानकर सच में अभिभूत हूँ। बधाई हो!💐💐💐


"अंतरराष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड" पाने के लिये सहर्ष बधाई।

नाम: संदीप गुप्ता आयु: 32
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक (NRLM) प्रेषित दिनांक: 30-12-21
पता: हरैया, आजमगढ़

हमारे अग्रज, सुधी मार्गदर्शक, एक वरिष्ठ एवं अनुभवी सहकर्मी भैया अभिषेक को राँची लिटरेचर फेस्टिवल में \"अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान\" के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं.. 💐🙏🏻💐🙏🏻
आप को मिला यह असाधारण सम्मान इस बात का प्रतीक है कि हम कितने ही झंझवातों मे घिरे हो किन्तु अपने हृदय की बातों को एक रूप देते हुए अपने कार्यो को करते रहे.. अपने मूल वय्कतित्व को हमेशा जीवित रखे..
फिर अपने आप को देखे तो कभी भी शिकायत नही होगी।
जीवन के लक्ष्य को चुन कर उसे प्राप्त करने के लिए अपने आप को तैयार करे और उसके अनुरूप कार्य करते रहे, तब सफलता आपके साथ हमेशा रहेगी l
भैया अभिषेक आप जीवन में अपने निर्धारित सभी लक्ष्यों को प्राप्त करे, इस मंगल कामना के साथ टीम NRLM आजमगढ़ की ओर से पुन: आपको शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻💐💐

आपका अपना संदीप कुमार गुप्ता


अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान पाने के लिए बधाई।

नाम: सौरभ यादव आयु: 27
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक-NRLM प्रेषित दिनांक: 30-12-21
पता: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के परम सम्मानीय बीएमएम अभिषेक भैया जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी तथा अनेक मंच से पुरस्कृत एवं सम्मानित, मैं उनके इस नई उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामना देता हूं तथा आने वाले नूतन वर्ष में इसी तरह आप अपना उत्कृष्ट योगदान देते हुए शीर्षस्थ स्थान प्राप्त करते रहें।


आपकी बढ़ती लोकप्रियता के लिए सहर्ष बधाई।

नाम: राजीव गुप्ता आयु: 33
पद: शिक्षक (झारखंड सरकार) प्रेषित दिनांक: 13-12-21
पता: जयहिन्द तेंदुआ, औरंगाबाद, बिहार

आप इसी तरह और कहानियाँ, कविता का लेखन करते रहिये समाज हित में। झारखण्ड के हैदरनगर में भी आपके नाम पे अपना गांव जयहिंद तेंदुआ के नाम ढेर सारे टीचर लोग लेते हैं और हमसे पूछ भी रहे थे कि अभिषेक जी कौन हैं आप पहचानते हैं तो मैंने बोला कि अभिषेक जी और मेरा घर थोड़ा ही दूरी पर है, बहुत अच्छी तरह जानते हैं।


अभिषेक़ जी आप पर गर्व है।

नाम: प्रदीप सिंह आयु: 37
पद: समाज सेवी प्रेषित दिनांक: 13-12-21
पता: टंडवा, नवीनगर, औरंगाबाद

हम सभी को बहुत गर्व है आप पर की आप अपनी लेखनी, समाजसेवा और अपनी प्रतिभा से अपने समाज के साथ-साथ अपने क्षेत्र, जिला, राज्य और पूरे देश का नाम रौशन कर रहे हैं।


उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद।

नाम: अनिल शास्त्री आयु: 55
पद: वेदाचार्य, श्रीमद्भागवत कथावाचक प्रेषित दिनांक: 07-12-21
पता: कुरुक्षेत्र, हरियाणा

बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं इसी प्रकार से समाज में अपने तथा अपने परिवार का नाम रोशन करते रहे लेखनी के माध्यम से।
आपकी लेखनी सदा अनवरत सास्वत चलती रहे यही कामना है भगवान श्रीकृष्ण से।


SIRD लखनऊ में आपके द्वारा गाये गए गाने के लिए बधाई।

नाम: सीरिन फातिमा आयु: 28
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक (NRLM) प्रेषित दिनांक: 30-11-21
पता: फूलपुर, आजमगढ़

अभिषेक़ भईया हमे पहली बार आपके फेसबुक से पता चला है कि आप इतना अच्छा गाना भी गा लेते हैं, प्रतिभा की कोई कमी नहीं है आपमें। आप निःसंदेह राष्ट्र सेवा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


आप अच्छे गाने भी गा लेते हैं।

नाम: बलिराम यादव आयु: 34
पद: सौर उधमी प्रेषित दिनांक: 30-11-21
पता: मार्टीनगंज, आजमगढ़

आप एक बहुत अच्छे लेखक के साथ साथ बहुत अच्छे वक्ता और सुर सम्राट भी हैं। SIRD लखनऊ में आपके द्वरा गाए गाने को सुना मन बड़ा आनंदित हुआ। उज्वल भविष्य की सुभकामना।


अद्भुत पुस्तक अंग प्रत्यंग के लिए बधाई।

नाम: संतोष कुमार आयु: 26
पद: कवि प्रेषित दिनांक: 25-11-21
पता: चांद, कैमूर, बिहार

बहुत-बहुत बधाई हो सर पुस्तक अंग प्रत्यंग के लिए जो आपने एक बहुत ही अद्भुत श्रेष्ठ चेतना तथा उच्च विचार और रहस्यमई ज्ञान को प्रस्तुत कर समाज को एक नई दिशा दिए हैं।


धन्यवाद ज्ञापन

नाम: कृष्णा किशोर शाही आयु: 35
पद: भाजपा नेता प्रेषित दिनांक: 25-11-21
पता: कठौता चौराहा, लखनऊ

प्रणाम 🙏 आपका आभार और धन्यवाद आपने अपना कीमती समय निकाल कर मेरे विवाह में उपस्थित होकर मुझे अपना आशीष और प्रेम दिया मैं इसका आभारी हूँ, आपका प्रेम और आशीष हमारे लिए जीवन भर की निधि है। 💐
आपका,
कृष्णा किशोर शाही


आपके अद्भुत लेखनी शैली के संदर्भ में,

नाम: चंदन कुमार आयु: 33
पद: BMM UPSRLM गोंडा प्रेषित दिनांक: 20-11-21
पता: पटना (बिहार)

बहुत अच्छा अभिषेक़ भाई आपके लेखनी के बारे में काफी सुना था लेकिन ये नहीं पता था की आप बिहार से हो। यह जानकर बहुत खुशी हुई। लोकहित में आपकी रचनाएँ जनमानस को मंगल पथ प्रदर्शक करता रहे ये सुभकामनाएँ है हमारी की आप राष्ट्रहित में काम आएं।


उत्कृष्ट लेखनी शैली के संदर्भ में।

नाम: बबलू आयु: 35
पद: जिला समन्वयक प्रेषित दिनांक: 09-11-21
पता: जोधपुर राजस्थान

अभिषेक भाई आप बहुत ही उत्कृष्ट लेखनी के धनी है प्रभु श्री राम की कृपा से आपकी आने वाली समस्त लेखनी समाज के लिये लाभप्रद साबित होगी। जय श्री राम 👏👏


आपके निस्वार्थ सेवा एवं सहयोग

नाम: विजय बहादुर आयु: 35
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रेषित दिनांक: 04-11-21
पता: लखनऊ

अभिषेक जी, आपको इसी प्रकार नि:स्वार्थ भाव से देश सेवा कर मान सम्मान मिलता रहे, दिवाली पर्व पर हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।🎉🙏


आपके द्वरा किये जा रहे सराहनीय कार्य

नाम: धनंजय सिंह आयु: 33
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक (NRLM) प्रेषित दिनांक: 01-11-21
पता: अलीगढ़

अभिषेक जी बहुत ही सराहनीय कार्य आपके द्वारा किया जा रहा है तथा यह देख कर बहुत ही खुसी हो रही हैं कि जिस विभाग से हम लोग जुड़े हैं उस विभाग के सर्वेसर्वा मंत्री जी से आपकी पकड़ भी अच्छी दिख रही है।
कुछ हम सब के भविष्य सुरक्षित लिए भी सरकार को उचित सन्देश पहुचाये तो आपकी महान कृपा होगी।🙏
मुझे आप जैसे सामाजिक, प्रकृति प्रेमी, जीव जंतु प्रेमी, तथा आध्यात्मिक, अपने भाई अभिषेक ब्लॉक मिशन प्रबन्धक ठेकमा से यही उम्मीद भी है।


राष्ट्र सेवा हेतु साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी को अवसर प्रदान करने के संदर्भ में

नाम: Ashwini Mishra आयु: 32
पद: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता प्रेषित दिनांक: 31-10-21
पता: Kandiwali East Mumbai 400101

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्य सभा के लिए 12 सदस्यों को मनोनीत नामनिर्देशित करने का अधिकार महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को है। जिसमें साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे विषयों पर विशेष ज्ञान या व्यवहारिक अनुभव रखता हो।
ऐसे में प्रख्यात युवा हिंदी साहित्यकार एवं कलम के जादूगर श्री अभिषेक कुमार जी की साहित्यिक रचनाएँ लोक मंगल हित में जनसमुदाय को नवीन ऊर्जा संचेतना से भर रहा है तथा इनकी सामाजिक विकास, उत्थान संबंधी क्रियाकलाप, प्रोत्साहन भी अति सराहनीय है। तथा ये कल्याणकारी नवाचार कार्यसामर्थ ऊर्जा से लबरेज हैं और देश के लिए कुछ सकारात्मक कर गुजरने की जज्बा, उमंग एवं उत्साह है।
अतः महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी से विनम्रतापूर्वक गुजारिश है कि राज्य सभा में सदस्यता के लिए साहित्य क्षेत्र से श्री अभिषेक़ कुमार जी का नामनिर्देशित करने हेतु विचार करें


साहित्यिक मनोवृत्ति बदलाव हेतु सार्थक पहल

नाम: प्रेम चंद राम आयु: 55
पद: डिप्टी कमिश्नर (श्रम रोजगार) प्रेषित दिनांक: 17-10-21
पता: मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

अभिषेक जी भौतिकता, निजी स्वार्थ, व्यक्तिवादिता,आधुनिकता की अंधी दौर मे तल्लीन वर्तमान परिदृश्य से अलग कहानी।
शेष अपनी साहित्यिक/कवि हृदय के रागों मे पिरोकर सोशल मीडिया पर परोसिए हो सकता है कि कोई और हमलोगों की जमात मे शरीक हो सके और नकलीवादिता बेनकाब हो सकें।


आपकी कविता लेखन शैली के संदर्भ में,

नाम: अंगद किशोर आयु: 56
पद: लेखक, साहित्यकार, गजलकार एवं इतिहासकार प्रेषित दिनांक: 04-10-21
पता: जपला, पलामू, झारखंड

आपके द्वरा लिखा हुआ कविता \"बेटी\" हमने पढ़ा, आपकी लेखनी से कविता निकलने के लिए बेताब है,यह शुभ सूचना है। उक्त कविता को व्याकरण,भाव आदि से थोड़ा कसना होगा। फिर भी इतनी बेहतर कविता के लिए हृदय से बधाई।


लेखकीय महत्वता के संदर्भ में,

नाम: विजय प्रकाश आयु: 41
पद: कृषक, व्यवसायी प्रेषित दिनांक: 26-09-21
पता: गिडउर, ठेकमा, आजमगढ़

💐🙏🏻🕉️🙏🏻 साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार ईश्वर, प्रकृति का प्रतिनिधि आपको बारंबार प्रणाम आप की कृतियां समाज को इसी तरह प्रकाशित करती रहे और ईश्वर आपको इस कार्य हेतु और अधिक ऊर्जा प्रदान करें🙏🏻


आपकी साहित्यिक लेखन के संदर्भ में,

नाम: मंजू कश्यप आयु: 46
पद: समूह सखी प्रेषित दिनांक: 30-08-21
पता: उमरिकला, ठेकमा, आजमगढ़

एक युवा साहित्यकार सुलझी विचारधारा सामाजिक कुरूतियों और असमानताओं के विरूद्ध अपने लेखन कौशल से जनमानस की सुप्त भावनाओं को झिझोंडने की सारथक कोशिश, नारी के सम्मान और शसक्तीकरण के लिए सदैव दिल से तत्पर ऐसे हमारे अभिषेक़ भैया।


लेखनी के samadh में

नाम: प्रहलाद दुबे आयु: 28
पद: BMM प्रेषित दिनांक: 29-08-21
पता: Koilsa block

मनुष्य को अनाथ पशू के साथ भेदभाव न करने की सिख आप के इस लेखनी के माध्यम से मिली आप के विचार सराहनीय है ।


आपके पशु कल्याण हेतु सोंच/कार्य

नाम: सूर्य प्रकाश त्रिपाठी आयु: 32
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक-SJ प्रेषित दिनांक: 24-08-21
पता: बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

आपका परम सौभाग्य, आज आप मनुष्य से परमपुरुष हो गए, आप की दिव्य आत्मा को कोटि कोटि प्रणाम, आपके सानिध्य में इस पुण्य का कुछ लाभांश हमे भी प्राप्त हो ऐसा आकांक्षी।


आपकी सर्वश्रेष्ठ लेखनी के संदर्भ में

नाम: बलिराम आयु: 34
पद: उधमी प्रेषित दिनांक: 24-08-21
पता: मार्टीनगंज, आजमगढ़

आप एक सर्वश्रेष्ठ लेखक हैं जहाँ तक सुर्य का प्रकाश नहीं पहुचा वहाँ आप की कलम ब्याख्या लिखती हैं, सर जी आप को बहुत बहुत बधाई।


Your Cow Charity Thinking, Protection & Milk Products.

नाम: Ashirvad Singh आयु: 35
पद: Ex. DPM-Jobs Jeevika (BR. Gov.) प्रेषित दिनांक: 20-08-21
पता: Ara, Bihar

Good initiate taken by you. Hope UP Government will consider your request to avoid such incidents. Please keep it up.👍


आपकी सुंदर लेखनी के लिए

नाम: अनिता आयु: 53
पद: ADO-ISB(W) प्रेषित दिनांक: 20-08-21
पता: ब्लॉक- चिरईगांव, वाराणसी

बहुत ही सुन्दर प्रेरक लेखनी है आपकी, हमेशा आगे बढ़ते रहे मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।


आपके आचरण व्यवहार, एवं वृद्ध माता-पिता सेवा सम्मान अभियान

नाम: ASHUTOSH KUMAR आयु: 32
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रेषित दिनांक: 19-08-21
पता: अहिरौला, आजमगढ़, UP

वाकई में अभिषेक भाई आपके आचरण व्यवहार की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है आप हमारे नॉन फ्रॉम लाइवलीहुड परिवार के प्रेरणा स्रोत हैं।


तुम्हारे असाधारण व्यक्तित्व

नाम: निर्मला सिंह आयु: 57
पद: तुम्हारा फुआ प्रेषित दिनांक: 12-08-21
पता: जमशेदपुर टाटा, झारखंड

बहुत बहुत बधाई, सदा खुश रहो इसी तरह आगे बढते रहो बेटा। इतिहास तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा है मेरा आशीर्वाद है कीर्तिमान रचोगे।


आपके लेखनी में उज्वल भविष्य की सुभकामना

नाम: उपेंद्र कुमार सिंह आयु: 41
पद: वरीय शिक्षक (बिहार सरकार) प्रेषित दिनांक: 12-08-21
पता: नबीनगर, औरंगाबाद

आप पर हमें गर्व है। बहुत बहुत बधाई। आप ऐसे ही अपनी लेखनी क्षमता को बढ़ाते रहें।


आपके अभियान माता-पिता आदर, सेवा, सम्मान से प्रेरणा हिम्मत

नाम: मंजू कश्यप आयु: 46
पद: समूह सखी प्रेषित दिनांक: 09-08-21
पता: उमरिकला, ठेकमा, आजमगढ़

अभिषेक़ भैया आप जैसा ही कर्मयोगी हर युवा हो जिससे हम माताओ का गौरव बढ़े।


अभिषेक़ जी आप पर नाज के संदर्भ में,

नाम: अमरेंद्र कुमार सिंह आयु: 24
पद: विद्यार्थी प्रेषित दिनांक: 02-08-21
पता: जयहिन्द तेंदुआ, औरंगाबाद, बिहार

बहुत बढियां आपकी प्रेरक कहानियाँ अभिषेक़ जी आप ऐसे ही सफलता प्राप्त करते रहिए आप पे गोकुल वंश, भारद्वाज गोत्र एवं पूरा भारत वर्ष को नाज है।


अभिषेक़ कुमार के असाधारण व्यक्तित्व के संदर्भ में

नाम: शिवलाल सिंह यादव आयु: 37
पद: ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रेषित दिनांक: 29-07-21
पता: तहबरपुर, आजमगढ़, UP

समस्त को सूचित किया जाता है कि आज मैं बीएमएम तहबरपुर शिवलाल यादव (अभिषेक कुमार) बीएमएम कौशल एवम रोजगार/गैर कृषि आजीविका विकास खण्ड ठेकमा का अनुवाई हो गया हूँ । इनके समस्त नियम कानून सिद्धांत मुझे सर्वमान्य हैं ।


अभिषेक़ भैया के लेखनी के संदर्भ में,

नाम: मंजू कश्यप आयु: 46
पद: समूह सखी प्रेषित दिनांक: 28-07-21
पता: उमरिकला, ठेकमा, आजमगढ़

भैैया आपका मन इतना विचारशील, निष्पाप सबके लिए उदार भाव रखना आपके व्यवहार से ही पता चलता है। आपका P.C. Ram सर के लिए जो भावना थी वह आपके दिल से निकलकर लेखनी के माध्यम से कागज पर लिख उनकी जीवनी "उमंग की हिलोरे" को अमिट कर दिया। हर सच्चे और अच्छे इन्सान का जीवन कठिन रास्तों से होकर गुजरता है नमन है उनको जो अपने सेवाकाल में हमें मानवता और उन बच्चों में विद्या की अलख को जगाए। उनकी जीवनी गाथा लिखकर आपने उन्हें अमूल्य विदाई उपहार दिया। आप बहुत अच्छे लेखक और कवि भी है। यह हमारा सौभाग्य है कि आप हमारे ठेकमां ब्लाक में हैं ।


अभिषेक़ जी आपके गजब साहित्यिक हुनर के सन्दर्भ में,

नाम: प्रेम चंद राम आयु: 55
पद: डिप्टी कमिश्नर (श्रम रोजगार) प्रेषित दिनांक: 24-07-21
पता: मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

आपने अपनी गजब के शब्द शैली के द्वरा हमारी जीवनी 'उमंग की हिलोरे' का लेखांकन किया तथा अन्य प्रेरक साहित्यिक रचनाएँ लोक मंगल हितों के मध्यनजर बेमिसाल है।
"गज़ब की गहराई,अनुभूति,संचेतना,संवेदना और अभूतपूर्व अवचेतन मन की मानवीय पक्ष का उभार" नमन आपके जन्मदाता को..


अभिषेक़ जी आपके अद्भुत लेखनी शैली के संदर्भ

नाम: कमला सिंह तरकस आयु: 62
पद: कवि, काव्यकार, लेखक प्रेषित दिनांक: 13-07-21
पता: चक्रनगरम, वरदह, ठेकमा, आजमगढ़

वंचितों की पीड़ाओं का अथाह समुद्र भविष्य में आपकी कहानियों का शानदार 'कथासागर' बन सकता है. कमला सिंह तरकस चक्रनगरम, वरदह, ठेकमा, आजमगढ़


अभिषेक़ कुमार के लेखनी के संदर्भ में

नाम: अंगद किशोर आयु: 56
पद: लेखक, साहित्यकार, गजलकार एवं इतिहासकार प्रेषित दिनांक: 13-07-21
पता: जपला, पलामू, झारखंड

अपने परिवेश के पात्रों के लेकर अभिषेक कुमार द्वारा लिखी गई कहानियों में उच्च आदर्श,जीवन मूल्य तथा मानवोचित व्यवहार के दर्शन अंतर्निहित हैं। एतदर्थ लेखक का मैं तहेदिल से स्नेहाभिनंदन करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में बतौर कथाकार इनकी लोकप्रियता बुलंदी को छूएगी। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ ढेर सारी बधाइयां।