| ब्लॉग प्रेषक: | अभिषेक कुमार |
| पद/पेशा: | |
| प्रेषण दिनांक: | 10-03-2022 |
| उम्र: | 32 |
| पता: | आजमगढ़, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 9472351693 |
विधा, ज्ञान और शिक्षा एक दूसरे के पूरक एवं भिन्न: अभिषेक कुमार
विधा, ज्ञान और शिक्षा ये तीनो सामान्य दृष्टिकोण से एक ही प्रतीत होते हैं परंतु वास्तव में ये तीनों एक दूसरे के दिव्यात्मक पूरक एवं भिन्न है।
शिक्षा की एक प्रणाली के माध्यम से पढ़-लिख, अभ्यास कर जब कोई किसी एक या कई विषय-वस्तुओं में पारंगत होता है तो उसे विधा कहते हैं।
सात्विक ज्ञान आत्मा की शुद्ध आवाज एवं सकारात्मक प्रेरणा है। ठीक इसके विपरीत खुराफाती एवं अनैतिक ज्ञान यह हिर्दयस्थ छुपे शत्रुओं की उत्प्रेरणा है जिनको विवेक रूपी हथौड़े मार के ठीक करना है।
और शिक्षा तो भौतिक जगत में एक प्रणाली, साधन है मन मस्तिष्क में पेवस्त करके बुद्धि को चतुर्य बनाने का जिसका आधार है विधा और ज्ञान।
विधा, ज्ञान, और शिक्षा में यदि तुलना की जाय तो इन तीनो में से ज्ञान श्रेष्ठतम है। वास्तव में ज्ञान ही शक्ति है, ज्ञान ही चेतना है, ज्ञान ही हौसला, उमंग, उत्साह एवं स्फूर्ति है। ज्ञान ही अंधेरे से प्रस्फुटित प्रकाशमयी उजाले की ओर अग्रसारित करने का पराक्रम है।
शास्त्र कहते है- ईश्वर कृपा बिन गुरु नहीं, गुरु नहीं बिना ज्ञान, ज्ञान बिना आत्मा नहीं गवई वेद-पुराण अर्थात बाल्यकाल में प्राथमिक पथसंचलन में माता-पिता से प्राप्त नियम अनुशासन का ज्ञान हो या शिक्षणकाल के समय गुरु जी से प्राप्त अनमोल ज्ञान हो या जीवनकाल के किसी मोड़ पर राही-बटोही से प्राप्त अद्भुत ज्ञान यह सब एक शिक्षण प्रणाली के माध्यम से ही किसी एक या अनेक विधाओं में पारंगत करते है जो व्यवहारिक एवं सांसारिक जीवन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है एवं परलोक सुधारने का भी अवसर प्रदान करता है।
अतः हम सभी को अपने भीतर विधा, ज्ञान और शिक्षा की अलख जगाना चाहिए तथा इन तीनो के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए, चाहे जहाँ से मिले, जैसे मिले या जिससे मिले ग्रहण करना चाहिये। विधा, ज्ञान और शिक्षा प्रदान करने वाले उनके व्यक्तिगत गुण-दोष को देखे बैग़ैर उनके सीधा वक्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा धर्म और न्यायोचित विवेक के कसौटी पर कसते हुए समुचित लाभ लेना चाहिए।
------------------------------------------
अभिषेक़ कुमार
कलम के जादूगर, अंतरराष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित, हिंदी साहित्यकार सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक NRLM उत्तर प्रदेश सरकार आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More18-06-2026
विक्षिप्त हमारी संवेदना।
गर्मी की एक चिलचिलाती सुबह थी। मैं रोज़ की तरह मोहल्ले की चाय की दुकान पर खड़ा चाय की चुस्कियाँ ले रहा था। दुकान पर लोगों की भीड़ थी, राजनीति पर बहस चल रही थी और हर कोई अपने-अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने में व्यस्त था। तभी फटे-पुराने कपड़ों में एक विक्षिप्त
Read More10-06-2026
एक सफर -सौ तमाशे
एक सफर - सौ तमाशे मैं समय हूँ... रेलवे स्टेशन में लगे घड़ी का समय। आप मेरे समय को देख कर रेल के टाइम से आने का समय न मिलाए और न ही अपनी घड़ी को मिलाएं, मै रेलवे का समय हूं। मैंने राजाओं का उत्थान-पतन देखा है, साम्राज्यों को बनते-बिगड़ते देखा है, किंतु जो
Read More09-06-2026
नियुक्ति पत्र का महाभारत।
नियुक्ति पत्र का महाभारत। हमारे यहां शिक्षक की नियुक्ति अब नौकरी नहीं रही, यह तपस्या बन चुका है। पहले ऋषि-मुनि जंगल में बैठकर भगवान को प्रसन्न करते थे, आज अभ्यर्थी साइबर कैफे, कोचिंग और कोर्ट-कचहरी के बीच बैठकर नियुक्ति पत्र क के लिए आयोग को प्रसन्न करने
Read More