सम्मान

डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी. लिट.) की मानद उपाधि से विभूषित हुए साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी।

08-02-23

डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय भवन, जनपथ रोड, नई दिल्ली में सद्गुरु कबीर साहेब के 505 वें महापरिनिर्वाण दिवस 5 फरवरी 2023 के उपलक्ष्य में सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू, नागौर राजस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी को अद्भुत ऐतिहासिक "आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान" नामक पुस्तक हिंदी भाषा में लेखांकन जिसका 26 अन्य भाषाओं में संबंधित विद्वानों द्वारा अनुवाद किया गया ऐसे असाधारण उपलब्धि के लिए जिम्बाब्वे की PNEUMA अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी के मानद कुलपति श्री डॉ. सौरभ पाण्डेय जी द्वारा डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी. लिट.) की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
इस मौके पर भारत भूषण महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज, विश्व शांति दूत आचार्य श्री लोकेश मुनि जी, महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री रमेश जी, पद्मश्री हिम्मता राम भाम्भू जी, लन्दन से आयी श्रीमती डॉ. परीन सोमानी जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सांस्कृतिक प्रमुख आचार्य पंकज दास जी महाराज, अमेरिका से आये श्री इंद्रजीत शर्मा जी, यूके से पधारे श्री संदीप मारवाड़ जी, मगहर धाम के महंत श्री विचार दास जी महराज, अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर महंत श्री सुधीर दास जी महाराज सहित पूरे देश के बिभिन्न प्रान्तों से पधारे विशिष्ट महानुभावों एवं अन्य प्रतिष्ठित जनों की गरिमामयी उपस्थित रही।

कबीर कोहिनूर सम्मान व राष्ट्र लेखक की उपाधि से अलंकृत हुए साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी।

08-02-23

डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय भवन, जनपथ रोड, नई दिल्ली में सद्गुरु कबीर साहेब के 505 वें महापरिनिर्वाण दिवस 5 फरवरी 2023 के उपलक्ष्य में सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू, नागौर राजस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी को अद्भुत ऐतिहासिक "आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान" नामक पुस्तक हिंदी भाषा में लेखांकन जिसका 26 अन्य भाषाओं में संबंधित विद्वानों द्वारा अनुवाद किया गया ऐसे असाधारण उपलब्धि के लिए कबीर कोहिनूर सम्मान व राष्ट्र लेखक की उपाधि से अलंकृत किया गया।
इस मौके पर भारत भूषण महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज, विश्व शांति दूत आचार्य श्री लोकेश मुनि जी, महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री रमेश जी, पद्मश्री हिम्मता राम भाम्भू जी, लन्दन से आयी श्रीमती डॉ. परीन सोमानी जी, जिम्बाब्वे यूनिवर्सिटी के मानद कुलपति श्री सौरभ पाण्डे जी, अमेरिका से आये श्री इंद्रजीत शर्मा जी, यूके से पधारे श्री संदीप मारवाड़ जी, मगहर धाम के महंत श्री विचार दास जी महराज, अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर महंत श्री सुधीर दास जी महाराज सहित पूरे देश के बिभिन्न प्रान्तों से पधारे विशिष्ट महानुभावों एवं अन्य प्रतिष्ठित जनों की गरिमामयी उपस्थित रही।

साहित्यकार, विचारक श्री अभिषेक कुमार जी को मिला "सदैव अटल सम्मान"।

26-12-22

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती के अवसर पर उनके पदचिन्हों पर साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी कि साहित्यिक सामाजिक सेवाओं के दृष्टिगत सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान के द्वारा "सदैव अटल सम्मान" से विभूषित किया गया।

साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी।

06-06-22

दिनांक- 05-06-2022 को झीलों और प्रकृति सौंदर्य से परिपूर्ण विक्रमादित्य एवं राज भोज की नगरी भोपाल के हिंदी भवन में पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान एवं माँ भारती साहित्य सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन कार्यक्रम में जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार अभिषेक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यमान रहें तथा इस दरमियां इनकी लिखित पुस्तक थ्योरी ऑफ ओल्ड एज (किसी वस्तु के पुराना होने का सिद्धांत) का विमोचन हुआ तथा साहित्य से समाज सेवा संबोधन के उपरांत प्राकृतरस का काव्यपाठ भी किया तदुपरांत उत्कृष्ट कालजयी साहित्यिक लेखन एवं अनुकरणीय समाज सेवा के दृष्टिगत उक्त संस्था द्वारा "साहित्य साधक सम्मान" से भी सम्मानित किया गया। इस संदर्भ में साहित्यकार अभिषेक कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से निसंदेह लेखक और समाज के बीच साझा समन्वय स्थापित होता है और साहित्य तो समाज का दर्पण है जिससे जनमानस में सकारात्मक मानसिक मनोवृति में बदलाव होता है।

भारत साहित्य रत्न से सम्मानित हुए साहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी।

12-04-22

सृष्टि निर्माण की प्रक्रिया में सर्वप्रथम उदित होने वाली अयोध्या की भूमि पर दिनांक 10/04/2022 को आयोजित श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में श्री राम अखड़ा अयोध्या धाम के पूज्यनीय महर्षि महंत श्री सुधीर दास जी एवं खण्ड विकास अधिकारी जौनपुर आदरणीय श्री सर्वेश मोहन जी एवं श्री सुरेश शौर्य प्रियदर्शी के हाँथो से सकहित्यकार श्री अभिषेक कुमार जी को भारत साहित्य रत्न सम्मान मिला।

विश्व संत कबीर अवार्ड से सम्मानित हुए अभिषेक कुमार

21-03-22

अपनी अद्भुत और सकारात्मक लेखनी से जनमानस में विशिष्ट पहचान बना चुके आजमगढ़ के ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार को लोक मंगल हित में साहित्यकारिता, सामुदायिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रेरक कार्यो के लिए विश्व शांति कबीर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान सभा का आयोजन संसद भवन के करीब रफी मार्ग स्थित संविधान क्लब में हुआ जिसका आयोजनकर्ता टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार एवं सतगुरु कबीर आश्रम बड़ी खाटू राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जहाँ पूरे भारत वर्ष से बिभिन्न सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में कार्य करने वाले 120 महानुभावों को सम्मानित किया गया।
अभिषेक कुमार ने बताया की जात पात धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर मानव धर्म के लिए प्रेरणा मार्गदर्शक विश्व विख्यात उच्च कोटि के संत के नाम से कबीर अवार्ड मिलना ये एक बहुत बड़ा सम्मान है एवं आत्मबल मजबूत करने के साथ-साथ मानविय सेवा करने का प्रेरणास्रोत भी है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय पूर्व मंत्री सी आर चौधरी, महामहिम न्यायाधीश न्यायमूर्ति शिवनारायन ढींगरा, राज्य सभा सांसद राजकुमार वर्मा, अंतराष्ट्रीय शिक्षा अम्बेसडर लंदन से डॉ. परीन सोमानी, आचार्य पंकज कृष्ण महाराज, कबीर समाधि स्थल मगहर धाम से विचारदास जी महाराज एवं टी बोर्ड इंडिया के सदस्य महंत नानक दास जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजुद थें।

"अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड" से सम्मानित किए गए साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी।

30-12-21

दिनांक- 29/12/2021 को जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार, सामुदायसेवी सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अभिषेक़ कुमार जी को झारखण्ड के राजधानी स्थित RKDF यूनिवर्सिटी राँची कैंपस में आयोजित राँची लिटरेचर फेस्टिवल में "अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड-2021" से सम्मानित किया गया। इंसान इस भाग-दौड़ भरी झंझवातो से घिरी जीवन में हृदय के सत्य, धर्म, सामाजिक सहयोग के आवाज को सुने और बुने तो लोक कल्याणकारी मूल व्यक्तित्व को सदैव जीवित रख सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कलम के जादूगर अभिषेक़ कुमार ने जो कभी भी अपने पास के लोगों को निस्वार्थ प्रेरणा देना बंद नहीं किया जिसके फलस्वरूप साहित्यिक एवं सामाजिक सेवाओं में एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है। यह उपलब्धि पिछले 7 वर्षों के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों के जरिये सामाजिक विकास, कौशल एवं रोजगार रिपोर्ताज़ प्रस्तुतिकरण एवं लोक हित में साहित्यिक लेखनी और स्वैच्छिक प्रयासों के आकलन के उपरांत सर्वश्रेष्ठता के आधार पर मिला है।

भारत माता अभिनंदन सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी।

21-12-21

हरियाणा की रजिस्टर्ड संस्था भारत माता अभिनंदन संगठन ने कलम के जादूगर, हिंदी साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी द्वरा किये गए अनुकरणीय सामाजिक सेवाओं के दृष्टिगत "भारत माता अभिनन्दन सम्मान" से सम्मनित किया है।
यह सम्मान सभा कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के मध्यनजर ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई और बंगलुरू (कर्नाटक) इकाई के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना श्रेया जी के द्वरा ऑनलाइन सप्रेम भेंट किया गया।

"कलम के जादूगर" उपाधि से अलंकृत।

06-12-21

ठेकमा (आजमगढ़):- जाने-माने प्रख्यात हिंदी साहित्यकार सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अभिषेक़ कुमार जी को पूर्वांचल समाचार चैनल के संपादक श्री संदीप विश्वकर्मा जी द्वरा *"कलम के जादूगर"* उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ठेकमा के सहायक विकास अधिकारी- पंचायत, समाज कल्याण एवं ISB क्रमशः श्री मिथलेश राय जी, श्री वशिष्ठ राय जी एवं श्री राम मिलन जी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री अमित चतुर्वेदी जी, उप संपादक श्री आलोक मौर्या जी की गरिमामयी उपस्थित रही।

उत्कृष्ट लेखनी के लिए सम्मान

09-10-21

ठेकमा (आजमगढ़):- 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विकास खण्ड कार्यालय परिसर ठेकमा में आयोजित गरीब कल्याण मेला कार्यक्रम के दैरान भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ के माननीय श्री रमाकांत मिश्र जी के द्वरा लोक हित मे उत्कृष्ट लेखनी के लिए कलम के जादूगर साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री रमाकांत मिश्र ने बताया कि लेखकों में ईश्वर का अंश होता हैं तथा ईश्वर के वे प्रतिनिधि होते हैं और वे समाज के आईना हैं। साहित्य पढ़ने से मन की कामविकारों का अंत होता है।

उत्तर प्रदेश सरकार के PDS अधिकारी श्री बी.के.मोहन जी द्वरा विशेष सम्मान, प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद

19-07-21

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जिला के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर श्री बी. के. मोहन जी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, सानिध्य में ठेकमा में ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पद पर तैनात अभिषेक़ कुमार को लोक हित में एक अलग कार्यशैली एवं लेखनी से जनमानस के बदलाव से जुड़ी पहलुओं पर खूब आशीर्वाद, प्यार, दुलार, प्रोत्साहन,सम्मान मिला।
श्री बी.के. मोहन जी का व्यक्तित्व असाधारण है, ये ब्रह्म विधा, चौथे आयाम को जानने वाले हैं, अभिषेक़ कुमार के प्रतिभा को पहचानते इन्हें देर नहीं लगी। अभिषेक़ कुमार के प्रतिभा में और निखार लाने हेतु समय-समय पर दिशानिर्देश, मार्गदर्शन मिलता रहता है तथा अभिषेक़ कुमार के कमियाँ अज्ञानता पर कटु वाणी से तीक्ष्ण प्रहार कर सन्मार्ग पर लाने का सफल प्रयास यह अपनत्व का अतुलनीय, बेमिसाल उदाहरण है।
श्री बी.के. मोहन जी के आजमगढ़ कार्यकाल में कार्यावधि के दौरान असंतोष कार्य संपादन के दृष्टिगत अभिषेक़ कुमार को कभी नजरअंदाज या सराहा नहीं बल्कि कार्य संपादन हेतु डांट/फटकार, प्रोत्साहित कर सुसुप्त शक्ति आत्मबल जगा के दिये गए निर्धारित कार्यो को सफल अंजाम दिला कर सराहना करना इनकी एक कुशल अधिकारी के विलक्षण गुण है। कार्यावधि के पश्चात निजिगत जीवन में श्री बी.के. मोहन एवं अभिषेक़ कुमार का गुरु-चेला का संबंध है, अभिषेक़ कुमार द्वरा बीच-बीच में सन्मुख होकर ज्ञानार्जन लिया जाता है।

संसदीय क्षेत्र लालगंज के पूर्व संसद श्रीमति नीलम सोनकर जी द्वरा उत्कृष्ट लेखनी के लिए सम्मान

11-07-21

ठेकमा, आजमगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद (2014-2019) सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति नीलम सोनकर जी द्वरा दिनांक- 22/03/2021 को उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य कार्यक्रम में साहित्यकार श्री अभिषेक़ कुमार जी के लेखनी से प्रभावित होकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किए।