| ब्लॉग प्रेषक: | सुधीर श्रीवास्तव |
| पद/पेशा: | |
| प्रेषण दिनांक: | 07-03-2022 |
| उम्र: | 52 |
| पता: | बड़गाँव, गोण्डा, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8118285921 |
टूटने का सुख
हास्य व्यंग्य
टूटने का सुख
+++++++++
अहा!
बड़ा सुख है टूटने में
टूटकर बिखरने में,
आपको टूटने के सुख का आनंद
भला कैसे पता होगा,
जब टूटने का आपको
अवसर ही नहीं मिला होगा।
मेरी सलाह मानो
कम से कम एक बार टूट कर देखो
अनुभव कर लो और देखो,
सच में बड़ा सुख मिलेगा
सहानुभूति का मुफ्त में भंडार मिलेगा
लोग आपका दु:ख भले न समझें
झूठी तसल्ली से पेट भर देंगे।
टूटकर बिखर जाओ
या फिर जहन्नुम का टिकट कटाओ।
आपके कथित शुभचिंतक
आपका खूब ध्यान रखेंगे,
समय से पूर्व आपकी मौत का
सारा इंतजाम करेंगे।
बस एक बार आप टूट भर जाइए
दुबारा टूट सकें
ऐसी नौबत से बच जाइए।
क्योंकि जो टूट गया
वो भला और कितना टूटेगा,
जीने से ज्यादा मौत की दुआ करेगा।
टूटना बहुत आसान है
आइए साथ मिलकर टूटते हैं
जीवन पथ के बजाय
मृत्यु पर की ओर बढ़ते हैं।
टूटने वालों की फेहरिस्त में
अपना भी नाम लिखाते हैं,
इतिहास में अमर हो जाते हैं
आइए! हम भी एक बार ही सही
टूटते और बिखर जाते हैं
एक बड़ी लकीर टूटने की हम भी खींच देते हैं,
टूटने का सुख उठाते हैं।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
8115285921
© मौलिक,स्वरचित
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More18-06-2026
विक्षिप्त हमारी संवेदना।
गर्मी की एक चिलचिलाती सुबह थी। मैं रोज़ की तरह मोहल्ले की चाय की दुकान पर खड़ा चाय की चुस्कियाँ ले रहा था। दुकान पर लोगों की भीड़ थी, राजनीति पर बहस चल रही थी और हर कोई अपने-अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने में व्यस्त था। तभी फटे-पुराने कपड़ों में एक विक्षिप्त
Read More10-06-2026
एक सफर -सौ तमाशे
एक सफर - सौ तमाशे मैं समय हूँ... रेलवे स्टेशन में लगे घड़ी का समय। आप मेरे समय को देख कर रेल के टाइम से आने का समय न मिलाए और न ही अपनी घड़ी को मिलाएं, मै रेलवे का समय हूं। मैंने राजाओं का उत्थान-पतन देखा है, साम्राज्यों को बनते-बिगड़ते देखा है, किंतु जो
Read More09-06-2026
नियुक्ति पत्र का महाभारत।
नियुक्ति पत्र का महाभारत। हमारे यहां शिक्षक की नियुक्ति अब नौकरी नहीं रही, यह तपस्या बन चुका है। पहले ऋषि-मुनि जंगल में बैठकर भगवान को प्रसन्न करते थे, आज अभ्यर्थी साइबर कैफे, कोचिंग और कोर्ट-कचहरी के बीच बैठकर नियुक्ति पत्र क के लिए आयोग को प्रसन्न करने
Read More