बसंत की बहार

Image
ब्लॉग प्रेषक: सूर्य प्रकाश त्रिपाठी
पद/पेशा: ब्लाक मिशन प्रबन्धक
प्रेषण दिनांक: 21-09-2022
उम्र: 32
पता: ग्राम- बसंतपुर, जिला -सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर: 9580008185

बसंत की बहार

बसंत की बहार ऐसी

 

सरसों की महक सी,

पंछियो की चहक सी I

प्रेम के गीत सी,

घास पर शीत सी I

वर्षा की फुहार सी,

बसंत की बहार ऐसी I

 

लोहड़ी की आंच सी,

मयूर के नाच सी I

लहरों के तरंग सी,

उडती पतंग सी I

होली के त्यौहार सी,

बसंत की बहार ऐसी I

 

यौवन की अंगडाई सी,

कलियों की तरुआई सी I

कीटों के भंजन सी,

भौरों के गुंजन सी I

नयी नवेली नार सी,

बसंत की बहार ऐसी I

 

अल्हड़ बचपन सी

खिलखिलाते पचपन सी I

फगुआ के रंग सी

शिवभोले के भंग सी I

माँ के दुलार सी,

बसंत की बहार ऐसी I

चटकीले धूप सी,

पुष्पों के रूप सी I

हरियाले खेत सी,

ठंड पड़ी रेत सी I

प्रकृति के श्रृंगार सी,

बसंत की बहार ऐसी I

Share It:
शेयर
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट