| ब्लॉग प्रेषक: | डॉ आर सी यादव |
| पद/पेशा: | शिक्षक/लेखक/कवि/मोटीवेशन स्पीकर/फ्रीलांस जर्नलिस्ट |
| प्रेषण दिनांक: | 25-10-2022 |
| उम्र: | 45 |
| पता: | डोभी, केराकत, जौनपुर, यूपी |
| मोबाइल नंबर: | 9818488852 |
दीवाली की विभीषिका
दीपोत्सव की अलौकिक खुशियों में
घर आंगन रौशन कर दिए ।
हंसी, खुशी, उत्साह, साथ, संग
जन जन को विह्वल कर दिए ।।
माँ लक्ष्मी की पूजा की
दीपों से सुंदर लाल सजाकर ।
बांटी एक-दूजे में खुशियां
स्वादिष्ट मिष्ठान बांटकर ।।
विह्वल बच्चे नर-नारी थे
पावन पर्व के महाकुंभ में ।
भाईचारा, स्नेह, प्यार था
सरोबार खुशियों के गर्व में ।।
रंगोली - लड़ियों - झालर से
मनहर गृह-द्वार सजाया ।
फूलों के सुंदर वंदनवार ने
आगंतुक का मन हर्षाया ।।
चांद ज्योत्सना बिछी हुई थी
मोहक दृश्य जल-थल अंबर के ।
बिखर गई थी खुशी जहां में
निखर उठी थी धरा संवर के ।।
पर हे मनुज ! तुम क्षणिक खुशी में
पटाखों से भीषण शोर कर दिए ।
दिल्ली की खूबसूरत फिज़ा को
जहरीली हवाओं से भर दिए ।।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More