| ब्लॉग प्रेषक: | पूजा सिंह |
| पद/पेशा: | शिक्षिका |
| प्रेषण दिनांक: | 06-01-2023 |
| उम्र: | 27 |
| पता: | पैलान हाट,दक्षिण कलकत्ता-700104नसकर बारी |
| मोबाइल नंबर: | 7980761317 |
मुस्कुराते चेहरे
मुस्कुराते चेहरे
मुस्कुराते चेहरे
अक्सर खूबसूरत लगते हैं
कई बार मुस्कुराते चेहरे
बड़ी चतुराई से छिपा लेते हैं दर्द
और
कई बार अर्थहीन मुस्कुराते
पकड़ लिए जाते हैं
मैं अक्सर मां की कराह में
ओढ़ लेती हूं थोड़ी मुस्कान
पिता की परेशानी में
पोत लेती हूं चेहरे पर चमक
अक्सर मैं रात के अंधेरे में
उजाला बिखेरती हूं
कई बार खाली कनस्तर में
चावल की खूशबू बन
महकती हूं
मुस्कुराते चेहरे होते हैं
तस्वीरों के टूटे काँच जैसे
जो तस्वीरें मुस्कुराते हैं
चकनाचूर होकर भी
जैसे कई बार
ग्राहकों को देख
मुस्कुराती रात रानियां
चमकती रोशनी में भी
कहां बचा पाती हैं
अपने हिस्से का उजाला
मुस्कुराते चेहरे
कई बार वक्त-बेवक्त
निकल जाना चाहते हैं
अपने गूंगेपन से
वे अपनी मुस्कुराहट से
तोड़ना चाहते हैं
बाजार के तिलिस्मी दरवाजों को
मुस्कुराते चेहरे अब
नदियों की तरह भागना
पंक्षियों की तरह उड़ना
हवाओं की तरह बहना
और
फसलों की तरह लहलहाना चाहते हैं
मुस्कुराते चेहरे
अक्सर प्रश्न लिए चलते हैं
जीवन का अर्थ जानने
के लिए
मुस्कुराते चेहरे उतरते हैं
मानव सभ्यता के सागर में
और
पानी की लहरों पर
मुस्कुराते चेहरे
डूबने इतराने लगते हैं
हाँ मुस्कुराते चेहरे
खूबसूतर लगते हैं।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More