| ब्लॉग प्रेषक: | सुधीर श्रीवास्तव |
| पद/पेशा: | निजी कार्य |
| प्रेषण दिनांक: | 10-02-2023 |
| उम्र: | 53 |
| पता: | गोण्डा उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8118285921 |
आज मैं एक प्रण ले रहा हूं
आज मैं एक प्रण ले रहा हूं
**************
आज मैं एक प्रण ले रहा हूं
अपनी सारी दौलत अपने साथ
स्वर्ग ले जाने का प्रण,
जो आज तक किसी ने न किया
वो मैं करके दिखाना चाहता हूं।
सीधा सरल फार्मूला है
जिसे हर कोई जानता है
पर जानकर भी अंजान बनता है
जब तक जीता है
खुद को किसी से कम नहीं समझता है
और तो और
अपने को खुदा से भी ऊपर समझता है।
पर मैं अबोध अज्ञानी हूं
ईश्वर से ही नहीं आप सबसे भी डरता हूंँ।
धन धान्य के अथाह भंडार का बेताज बादशाह हूँ
फिर भी गुमान नहीं करता हूँ।
खुद को निरीह, नीच अधम पापी मानता हूँ
हर समय धन दौलत के पीछे भागता हूँ।
गरीब, बेबस, लाचार कमजोरों की मदद करता हूँ
किसी की आह नहीं लेता
किसी का हक नहीं मारता
किसी को आंसू नहीं देता
साथ ही खुद को सबसे गरीब मानता हूँ।
और दुनिया का सबसे लालची व्यक्ति भी मैं ही हूँ
क्योंकि मैं अपने पुण्य की दौलत के भंडार को
दिन रात बढ़ाने का जतन किया करता हूँ
जिसे अपने साथ स्वर्ग ले जाने का प्रण
मैं आज ले रहा हूँ
धरती का खजाना आप ही रखो
मै तो सिर्फ पुण्य कमाना चाहता
जिसे यहां छोड़कर नहीं
अपने साथ स्वर्ग ले जाना चाहता हूं
जो रोज रोज बढ़ाने का जतन इसलिए तो करता हूँ ।
पूण्य कर्म से नया इतिहास लिखना चाहता हूँ
पुण्य के अथाह दौलत के साथ
स्वर्ग जाना चाहता हूं।
खाली हाथ धरा से जाने के
नियम पलटना चाहता हूँ।
आज मैं ये प्रण ले रहा हूँ।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More18-06-2026
विक्षिप्त हमारी संवेदना।
गर्मी की एक चिलचिलाती सुबह थी। मैं रोज़ की तरह मोहल्ले की चाय की दुकान पर खड़ा चाय की चुस्कियाँ ले रहा था। दुकान पर लोगों की भीड़ थी, राजनीति पर बहस चल रही थी और हर कोई अपने-अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने में व्यस्त था। तभी फटे-पुराने कपड़ों में एक विक्षिप्त
Read More10-06-2026
एक सफर -सौ तमाशे
एक सफर - सौ तमाशे मैं समय हूँ... रेलवे स्टेशन में लगे घड़ी का समय। आप मेरे समय को देख कर रेल के टाइम से आने का समय न मिलाए और न ही अपनी घड़ी को मिलाएं, मै रेलवे का समय हूं। मैंने राजाओं का उत्थान-पतन देखा है, साम्राज्यों को बनते-बिगड़ते देखा है, किंतु जो
Read More09-06-2026
नियुक्ति पत्र का महाभारत।
नियुक्ति पत्र का महाभारत। हमारे यहां शिक्षक की नियुक्ति अब नौकरी नहीं रही, यह तपस्या बन चुका है। पहले ऋषि-मुनि जंगल में बैठकर भगवान को प्रसन्न करते थे, आज अभ्यर्थी साइबर कैफे, कोचिंग और कोर्ट-कचहरी के बीच बैठकर नियुक्ति पत्र क के लिए आयोग को प्रसन्न करने
Read More