चिराग जलाना छोड़ दिया..

Image
ब्लॉग प्रेषक: हरजीत सिंह मेहरा
पद/पेशा: ऑटो चालक..
प्रेषण दिनांक: 24-03-2023
उम्र: 53 वर्ष
पता: मकान नंबर 179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी,भट्टियां बेट,लुधियाना,पंजाब,भारत।पिन नंबर -141008.
मोबाइल नंबर: 8528996698.

चिराग जलाना छोड़ दिया..

चिराग़ जलाना छोड़ दिया..!


  सुना है..तुमने मुस्कुराना छोड़ दिया है..

  आजकल गमों से नाता जोड़ लिया है.!

  जुदाई का दर्द,इस कदर लगाया सीने में..

   तुम ने तो गुनगुनाना ही छोड़ दिया है!!


  तुम्हें तो पसंद थी,महफिलों की रौनक..

  आजकल महफिलों में,जाना ही छोड़ दिया है!

  रौशन थी हर अदा..आफताब सी तेरी..

  सुना है..आजकल तन्हाइयों से रिश्ता जोड़ लिया है!!


  मैं थी..तो तुम सुना देते थे,दिल के भेद सारे..

  सुना है,अब तुमने हाल ए दिल कहना छोड़ दिया है!

  टूटा क्या..सांसों का रिश्ता,दुनिया से मेरा..

  तुम ने तो..दुनिया से ही मुंह मोड़ लिया है!!


  ऐ मेरे रूह के साईं,तुमसे है रूहानी मोहब्बत मेरी..

  पर,मेरी मजार पर आके,प्यार जताना क्यों छोड़ दिया है!

  पहले आते थे,मोहब्बत ए चिराग जलाने मेरी कब्र पर,

  देखा है,आजकल मेरी कब्र पर,आना ही छोड़ दिया है!!


                       💔💔💔💔💔



स्वरचित@-

हरजीत सिंह मेहरा,

लुधियाना,पंजाब,भारत।

फोन 85289-96698.

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट