ग्यारह होना

Image
ब्लॉग प्रेषक: Prankaj Bindas
पद/पेशा: Poet
प्रेषण दिनांक: 07-09-2024
उम्र: 26
पता: Village and Post office Agar District Rudraprayag State Uttarakhand
मोबाइल नंबर: 7535073089

ग्यारह होना

दुःख मे एक-एक ग्यारह होना

कभी न नौ दो ग्यारह होना।


शून्य एक को लाख करे, तुम

ग्यारह ग्यारह ग्यारह होना।


ब्रह्मा, विष्णु, महेश एक हैं

जैसे एक सौ ग्यारह होना। 


पसीना पीकर वेतन का है

साढ़े दस से ग्यारह होना।


कट्टर मानसिकता के हाथों

हमले छब्बीस ग्यारह होना।


बिंदास को दफ़्तर मे ही

रात के साढ़े ग्यारह होना।

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट