| ब्लॉग प्रेषक: | अभिषेक कुमार |
| पद/पेशा: | |
| प्रेषण दिनांक: | 28-03-2022 |
| उम्र: | 32 |
| पता: | आजमगढ़, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 9472351693 |
Theory of Old Age किसी वस्तु के पुराना होने का सिद्धांत, द्वारा-अभिषेक कुमार
लेखकीय प्रेरणा
वैसे मेरा मन बचपन से ही भौतिक एवं रसायन विज्ञान की ओर खिंचा चला आता था और उसमें यदि खगोल, अंतरिक्ष विज्ञान की बात हो तो क्या कहना मन बावरा हो कर एक कल्पनाओं के सागर में गोता लगाने लगता आखिर कैसे होंगें असल में चांद सितारे..? कैसा होगा खुला आसमान और आसमान से पृथ्वी को देखने पर कैसा लगता होगा अपनी पृथ्वी..? हमारी विज्ञान में गहरी रुचि होने के कारण इंटरमीडिएट विज्ञान से ही पढ़ा था परंतु ग्रामीण परिवेश में अपनी मातृभाषा हिंदी के माध्यम से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात जैसे ही उच्च शिक्षा ग्रहण हेतु पटना गया वहाँ शहरी परिवेश में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी होने के कारण इंटरमीडिएट अनुत्तीर्ण हो गया चुकिं दूसरी बार में अंग्रेजी पर समझ प्राप्त कर पुनः इंटरमीडिएट परीक्षा उतीर्ण हुआ।
स्नातकोत्तर प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने के पश्चात जब हमारा चयन बिहार सरकार के जीविका परियोजना में हुआ तो इस रोजगार प्राप्ति के खुशी के उपलक्ष्य में एक नजदीकी रिश्तेदार ने नौकरी में प्रथम दिन योगदान हेतु एक नए पैंट शर्ट उपहार स्वरूप भेंट किया। उस पैंट शर्ट वाकई में बहुत सुंदर एवं उच्च गुणवत्ता के था मुझे बड़ा पसंद आया, हमने उसे सहेज कर अलमीरा में रख दिया कि किसी और विशेष आयोजन में इसे धारण करूँगा।
नई दिल्ली में दिनांक 20 मार्च 2022 को विश्व संत कबीर अवार्ड-2022 के लिए जब हमारा नाम का चयन हुआ तो मैं प्रफुल्लित हुआ कि इस विशेष आयोजन के दिन मेरे द्वारा सहेजे गए उस विशेष शर्ट पैंट को ही पहनूंगा। जब उक्त तिथि के दिन उस पैंट और शर्ट को अलमीरा से निकाला तो पाया कि उस पैंट शर्ट में पहले जैसा चमक-धमक नहीं रह गया है तथा रंग रोगन भी उदास पड़ गए हैं और उसका सिलाई भी कमजोर पड़ गया है एवं एक ही बार का केवल पहना शर्ट पैंट देखने तथा पहनने में पुराना प्रतीत हो रहा है चुकिं इस दरमियान सात वर्ष व्यतीत हो चुके थें तभी हमने सोंचा की आखिर इस पैंट शर्ट को इससे पहले केवल एक ही बार पहना था फिर इसका इस्तेमाल मैंने किया ही नहीं और यह पूरी तरीके से पैक कर अलमीरा के एक कोने में बंद पड़ा था तो फिर यह आखिर पुराना क्यों हो गया..? यदि दुनियाँ की कोई भी सजीव निर्जीव वस्तुओं पर गौर करेंगें तो वह एक न एक दिन नए से पुराने हो ही जाते हैं, समयोपरांत उनके मूल स्वरूप में बदलाव आ ही जाता है चाहे उनको कितना भी सावधानी पूर्वक सहेज के क्यों न रखें। तब हमने गहराई पूर्वक सोंचा तो न्यूटन के तीसरे गति के नियम याद आया "क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया" दरअसल इसी नियम में छुपा है *"किसी वस्तु के पुराना होने का सिद्धांत" (Theory of Old age)* जो मैं भौतिकी, गणित एवं दार्शनिक तर्कों के आधार पर अपने विवेकानुसार खोज निकाला हूँ जो यह पूरा पुस्तक पढ़ने के बाद स्वतः सिद्ध हो जाएगा।
हो सकता है इस सिद्धांत में कोई त्रुटि हो या इसके तथ्यों में और कोई सुधार या जोड़ने की आवश्यकता हो तो अवगत कराने वाले ऐसे विद्वानों को सहर्ष स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ तथा हम उनके विचारों को पूरा सम्मान करेंगें और उनके संसोधन को इस पुस्तक में उनके नाम से जरूर अंकित करेंगें।
जल्द ही www.dpkavishek.in एवं अमेज़न पर यह पुस्तक लाइव होगी।
________________________________________
अभिषेक कुमार
हिंदी साहित्यकार, सामुदाय सेवी व प्रकृति प्रेमी
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More18-06-2026
विक्षिप्त हमारी संवेदना।
गर्मी की एक चिलचिलाती सुबह थी। मैं रोज़ की तरह मोहल्ले की चाय की दुकान पर खड़ा चाय की चुस्कियाँ ले रहा था। दुकान पर लोगों की भीड़ थी, राजनीति पर बहस चल रही थी और हर कोई अपने-अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने में व्यस्त था। तभी फटे-पुराने कपड़ों में एक विक्षिप्त
Read More10-06-2026
एक सफर -सौ तमाशे
एक सफर - सौ तमाशे मैं समय हूँ... रेलवे स्टेशन में लगे घड़ी का समय। आप मेरे समय को देख कर रेल के टाइम से आने का समय न मिलाए और न ही अपनी घड़ी को मिलाएं, मै रेलवे का समय हूं। मैंने राजाओं का उत्थान-पतन देखा है, साम्राज्यों को बनते-बिगड़ते देखा है, किंतु जो
Read More09-06-2026
नियुक्ति पत्र का महाभारत।
नियुक्ति पत्र का महाभारत। हमारे यहां शिक्षक की नियुक्ति अब नौकरी नहीं रही, यह तपस्या बन चुका है। पहले ऋषि-मुनि जंगल में बैठकर भगवान को प्रसन्न करते थे, आज अभ्यर्थी साइबर कैफे, कोचिंग और कोर्ट-कचहरी के बीच बैठकर नियुक्ति पत्र क के लिए आयोग को प्रसन्न करने
Read More