वार तो होंगे

Image
ब्लॉग प्रेषक: शेख रहमत अली
पद/पेशा: साहित्यकार
प्रेषण दिनांक: 19-04-2022
उम्र: 29+
पता: बस्ती, उत्तर प्रदेश (भारत)
मोबाइल नंबर: 7317035246

वार तो होंगे

वार तो होंगे

रास्ता  रौशनी  चुनी  है, हम  पर वार  तो होंगे।

चाहने  वाले  होंगे, दुस्मन भी दो चार  तो होंगे।।


कठिन इस राह में, फूल  मालायें  मिलती नहीं।

उसूलों  की  डगर में,  यक़ीनन  ख़ार  तो  होंगे।।


जिन्होंने  ज़िंदगी अपनी, गुज़ारी  है हसद में ही।

फ़िर वो तो दुस्मनों के, आला-वक़ार  तो  होंगे।।


दबे ग़र पाँव भी हम, चलेंगे  मंज़िलों  की ओर।

खड़े  फ़िर भी  हमारे, रास्ते  में दीवार  तो होंगे।।


सितम करने ये पूरा मीडिया, भी एक  हो जाये।

हक़ के साथ में "रहमत",कोई अख़बार तो होंगे।।


©मौलिक स्वरचित

~शेख रहमत अली "बस्तवी"

बस्ती उ, प्र, (भारत) 


Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट