| ब्लॉग प्रेषक: | पंकज कुमार चौबे |
| पद/पेशा: | सामाजिक कार्यकर्ता |
| प्रेषण दिनांक: | 20-04-2022 |
| उम्र: | 35 |
| पता: | दीपूवा, गढ़वा |
| मोबाइल नंबर: | 7258010835 |
कहां गए वो दिन पुराने, वो दिन सुहाने
"कहां गए वो दिन पुराने, वो दिन सुहाने"
(होली विशेषांक)
बच्चों में चर्चा होने लगती थी कि अब होली आने में 10 दिन बाकि है तो, कोई बच्चा अंगुली पर गिनकर बताता कि नहीं अब सिर्फ 8 दिन ही बचे हुए हैं। बच्चे शाम होते ही सनकोई (एक पौधा का सूखा डंठल जिससे सुतरी बनाया जाता है) जमा करने लगते, कोई साइकिल की पुरानी टायरों को काटकर "होलो" बनाता । उद्देश्य था शाम को 10 से 15 बच्चों की टोली बनती और उस सनकोई के डंठल को या टायर को जला कर के रात को "होलो" खेला करते । होली के पांच दस दिन बचे हुए रहते थे तब से ही बच्चों द्वारा गांवो में फिर से "होलो" की चहचहाट होनी लगती थी। गावों में महिलाएं माटी के खदान से माटी लाना शुरू कर देती थी, घर इस बार दूधिया नहीं करिवा मिट्टी से लिपाई किया जाएगा । बूढ़े और अधभूढ़ जवान छोटे बच्चों संग रात को फाग गाना शुरू कर चुके होते थे । सभी परदेशी परदेश से गांवो की ओर रूख करते थे। हम सभी अपने चाचा, पापा, भैया के बाट जोह रहे होते थें। गांव के दुसरी छोर जहां बस, ऑटो का ठहराव होता था वहां अपना नजर गड़ाए बैठे रहते थे की अब चाचा,पापा, भईया आएंगे--
गांव की ओर आने वाली हर बस, ऑटो, रिक्शा एक उम्मीद लेकर आती थी। बच्चों की एक मंडली सड़क से किसी भी प्रदेशी को जाते देख उनके पिछे दौड़ने लगते थे उनके हाथ से अपने वजन से ज़्यादा वजन वाली बैग, अटैची, छोला को छीन उनके दरवाजा तक पहुंचाते थे। जब तक उनका दरवाजा नहीं छोड़ते थे जब तक बैग, अटैची, छोला खोलकर कुछ मिठाईयां, खिलौने इत्यादि नहीं मिलती थी।
होली के ही बहाने दो बिछड़े यार फिर मिलकर वहीं बचपना वाला हुडंगई करते, होलिका दहन (हमलोग के इधर सम्मत बोलते हैं) के लिए एक रात पहले गांवो से लकड़ी चुराते,होली के दिन समस्त गांव में घूम घूम कर रंग लगाते- लगवाते, खाते-पीते, नाचते-छुमते पूरे दिन कैसे बिता देते पता ही नहीं चलता था। शाम को नहा कर नए कपडे पहन कर गांव के अपने से बड़ों के पैर पर अबीर- गुलाल रख कर उनसे आशीर्वाद लेते थे।
लेकिन अब न कोई परदेशी गांव आने वाले हैं,न ही उनका कोई इंतजार करने वाले है। लेकिन आज भी गांव की सड़कें उस आवारा को बुला रही हैं आओ मेरे ऊपर के पड़े धूल को उड़ा कर मेरे साथ खेलों, पेड़-पौधे भी इंतजार कर रहे हैं कि कोई तो आए की मेरे टहनियों पर चढ़ कर दोल्हा - पत्ता खेले, नदी-तालाब भी बाट जोह रही हैं कि कोई तो आकर मेरे पानी को गंदा करें।
सब पैसे कमाने लगे हैं,पहले के अपेक्षा काफी सुखी संपन्न हो गए हैं,गांव से रिश्ता तोड़कर शहर से जोड़ लिए है। होली रंगों का पर्व त्यौहार ज़रूर हैं लेकिन गांव पर इसका कोई रंग नही चढ़ रहा है। कहा जाता है कि अब हम विकसित हो गए हैं। काश हम फिर उसी सांस्कृतिक पिछड़ेपन में ही फिर चले जाते।
ये सारे मेरे बचपन की यादें हैं जो मेरे अपने गांव देवगाना की हैं, इसलिए इसे अन्यथा में न लें। वैसे भारत के सभी गावों के हालात तो कमोबेश एक जैसे ही होते हैं । एक चीज और भारत को तो गांवों का और पर्व त्योहारों का भी देश कहा जाता है ।
धन्यवाद
पंकज कुमार चौबे,
गढ़वा(झारखंड)
मो 7258010835
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More