| ब्लॉग प्रेषक: | सुधीर श्रीवास्तव |
| पद/पेशा: | निजी कार्य |
| प्रेषण दिनांक: | 27-06-2022 |
| उम्र: | 52 |
| पता: | गोण्डा उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8118285921 |
बदल गई है तू
बदल गई है तू
************
कल और आज में
कितनी अलग अलग लगती है तू
मान या न मान बहुत बदल गई है तू।
याद आता है वो दिन
जब मिले थे हम तुम पहली बार
कितना अपनापन सा दिखा था
रिश्तों में एक अनुबंध सा लगा था।
कितना दुलार था
जब पहली बार तेरे हाथों से
जलपान किया था, तब
बड़ी बहन का प्यार हिलोरें भर रहा था।
तेरी जिद में बेटी का भाव था
जैसे तेरा ही सब अधिकार था।
रात जब हम भोजन पर साथ बैठे
तो माँ की ममता का समुद्र बह रहा था,
बातों की पोटली जब खोली तूने
तब खुद से ज्यादा मुझ पर विश्वास था।
तेरे आंसू बता रहे थे
जैसे तूझे मेरे होने ही नहीं
मिलन का भी विश्वास था,
हमारे रिश्तों में कुछ तो खास था
मुझे भी तुझ पर पूरा विश्वास था।
पर समय चक्र घूम गया
भ्रम सारा चूर चूर हो गया
ऐसा भी नहीं है कि हमने या तुमने
रिश्तों का सम्मान नहीं किया
सच तो यह है कि उम्मीद से ज्यादा
तुमने हमेशा मान सम्मान दिया
कल भी ऐसा ही होगा
इतना तो कह ही सकता हूँ मैं
पर वक्त का विश्वास भला कैसे करुँ?
अपने में सिमट रही है तू
हर दर्द निपट अकेले सह रही है तू
विष का प्याला अकेले पी रही है तू
शायद तुझे बोध नहीं है
कुछ और भी हैं इस जहां में
जो तेरी पीड़ा से परेशान हलकान हैं।
यह अलग बात है कि
उनके पास कोई समाधान नहीं है।
शायद तुझे भी इसका अहसास है
इसीलिए हर जहर अकेले पीने का प्रयास है,
मगर तेरा यही प्रयास तो डराता है
बेचैन करता रुलाता भी है।
बड़ी समझदार लगती है तू
हम सबकी दादी अम्मा बनती है तू
हमें खुश देखने चाह रखती है तू
पर सूकून से जीने भी नहीं देती है तू
सब अच्छा है का इशारा करती है तू
हमारी पीड़ा को नहीं समझती है तू।
माना कि बड़ा विवेक रखती है तू
हमसे ज्यादा पढ़ी लिखी है तू
पर तेरी खामोशी सब कुछ कह जाती है
अनुभव इतना तो है ही हमारा
बिना देखे ही पढ़ने में आ ही जाती है।
पर हम तुझे विवश भी नहीं कर सकते
हमारे रिश्ते ही हैं ऐसे
शायद इसीलिए हमें गुमराह कर रही है तू
रोज रोज हमको रुला रही तू
खुश न होकर भी बहुत खुश दिखती है तू
आवरण ओढ़ कर जीती है तू
अपने आप में घुट घुटकर जीती है तू
क्योंकि आजकल बहुत बदल गई है तू।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More