साक्ष्य धर्म के

Image
ब्लॉग प्रेषक: स्नेहा सिंह
पद/पेशा: Lecturer
प्रेषण दिनांक: 11-09-2022
उम्र: 29
पता: लखनऊ
मोबाइल नंबर: 9453749772

साक्ष्य धर्म के

मर्यादा को प्रीत बना श्रीराम ने 

जीवन डोर किस्मत के हाथ थमाई

लाख जुगत कि फिर भी संघर्षों से पार ना पाई ।।

 

सीता ने पालन किया पत्निव्रत धर्म का

और ताउम्र,वनवास की सजा पाई ।।


लखन ने त्यागा पत्नी और राजमहल के ऐश्वर्य को

कई अरसा,उन्होंने अकेलेपन और कष्टों की मार खाई ।।


और भरत ने हो प्रेम विवश भ्रात के

सन्यासी बन उम्रदराज, 

खुद को  सुखों से वंचित कर अपनेपन में ज़िंदगी खपाई  ।।


सबने,अपनी अपनी निष्ठा ईमानदारी की रीति निभाई

और जगत को त्याग,शिष्टाचार और 

प्रेम में जीने की बात बताई ।।

 

हैं! क्या,आज भी मोल इस त्याग और तपस्या का

क्या,मिलता हैं सुखद और 

मीठा फल इन अनमोल संघर्षों का ।।


सोचता हूं अक्सर मैं,

तन्हाई की ओट तले बैठ

तन्हाई की ओट तले बैठ !!

❤️

स्नेहा की कलम से....

साहित्यकार, पर्यावरण प्रेमी और राष्टीय सह संयोजक

कानपुर उत्तर प्रदेश

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट