| ब्लॉग प्रेषक: | स्नेहा सिंह |
| पद/पेशा: | Lecturer |
| प्रेषण दिनांक: | 20-04-2022 |
| उम्र: | 30 |
| पता: | Lucknow |
| मोबाइल नंबर: | 9453749772 |
जायज बनाम नाजायज
।।जायज बनाम नाजायज संबंध ।।
# दौर बदले,ढंग बदले
जीवन जीने की शैली भी बदली ।
कहां,हम एक मानसिक रूप से स्वस्थ रिश्ते
में बंधना पसंद करते हैं और कहा अब, भाई सब चलता हैं ।
क्या,जायज
क्या नाजायज,
बस,दौलत की चमक और जरूरतों की लालसा ने
इंसानों को अंधा बना दिया हैं ।
शायद,वो सही और गलत का भेदभाव ही भूल गए हैं ।
और बस, तुले हैं अपनी मनमानी करने में
सभ्यता,संस्कृति और पैतृक परंपराओं को दांव पर
लगाना ज्यादा बेहतर समझते हैं ।
आधुनिकता कहे या कहे नया चलन
जिसमें,ये सब जायज हैं ।।
मान,सम्मान आहत होता हैं तो होने दो
कौन,देखता हैं,जांचता या पूछता हैं
रुपैया,भाई रुपैया
की दमक से सब गोलमाल दब और उभर जाता हैं ।।
कलयुग हैं और उसकी माया
सब,संभव हैं सब सही हैं ।
क्या,करेगा ये कानून और क्या करेगी ये नीतियां
हमसे , दुनियां चलती हैं हम दुनियां से नही ।
दबंगई,गुंडागर्दी,अपराध और गलत सोच
इसी,वजह से पनप और फल फूल रही रही हैं ।
सच हैं कि,
न्याय की गुहार लगा रहा हैं और ताजुब,
की बात हैं कि,अन्याय ढंग से अंकुरित हो रहा हैं ।।
मैं,दंग रह जाता हूं हमेशा
ये,अनुचित प्रवत्तियां देखकर ।।
सीता जी,जैसे चरित्र का मोल
आज के युग में अर्थहीन सा प्रतीत हो रहा हैं ।
जो,ताउम्र सिर्फ एक नाम की दुशाला ही ओढ़े रही
क्या,मिला उन्हें
सिर्फ,अग्नि परीक्षा या ताउम्र का वनवास ।
पूरा जीवनकाल कष्टमय बीता उनका ।
छोड़िए ये सब,
ये, अलाप तो बस
यूं ही,बजता रहेगा करने वालों को जो करना हैं
वो,होता रहेगा ।।
आज की नई पीढ़ी
सिर्फ करती हैं मर्यादा का हनन और
ज्ञान विज्ञान और आधुनिकता का उचित मूल्य
क्या,हो सकता हैं वो बतलाती हैं ।।
खैर,
आज के युग में सब संभव हैं ।
सब,जायज हैं ।।
🙏🙏🙏🙏🙏
स्नेहा की कलम से
(रचनाकर पर्यावरण प्रेमी और राष्टीय सह संयोजक)
कानपुर उत्तर प्रदेश
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More