सम्राट पृथ्वी राज चौहान विषय अंतर्गत कविता

Image
ब्लॉग प्रेषक: सूर्य प्रकाश त्रिपाठी
पद/पेशा: ब्लॉक मिशन प्रबंधक
प्रेषण दिनांक: 22-05-2022
उम्र: 31
पता: सिद्धार्थनगर
मोबाइल नंबर: 9580008185

सम्राट पृथ्वी राज चौहान विषय अंतर्गत कविता

सम्राट पृथ्वी राज बलिदान विषय

मैं दिल्ली का सिंहासन हूँ,

मुझ पर वीरों ने राज किया 

 उन वीरों में एक सिंह था,

पृथ्वी जिनका नाम हुआ I 


शौर्य वीरता अद्भुत जिनकी 

तीर तलवार क्षत्रिय निशानी 

पृथ्वी रासो लिखी चन्द्र ने 

संयोगिता की प्रेम कहानी I 


गौरी था बर्बरीक आक्रान्ता 

सोलह बार किहे चढ़ाई 

युध्क्षेत्र का पृथ्वी राजा 

जिसने भीषण लड़ी लड़ाई I 


सोलह गौरी बंधन खोले 

सत्रहवी में पृथ्वी चक्षु विहीन किये 

मृत्यु के पहले शब्द भेदि का 

निवेदन चन्द्रबरदाई किये I 


तावे सात के पीछे गौरी 

ऊंचे महल विराजे 

वाह सुनी जब पृथ्वी राजे 

शब्द भेदि बाण चलाये I 


सही निशाना लगा तीर का 

गौरी तुरंत मार गिराए 

जय जय हे क्षत्रिय कुल राजा 

अमर वीर बलिदानी  हुए I 


-सूर्य प्रकाश त्रिपाठी 

बसन्तपुर, बांसी, सिद्धार्थनगर  

9580008185

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट