| ब्लॉग प्रेषक: | सुधीर श्रीवास्तव |
| पद/पेशा: | निजी कार्य |
| प्रेषण दिनांक: | 22-09-2022 |
| उम्र: | 53 |
| पता: | गोण्डा उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8118285921 |
गजोधर भैया! तुम लौट आओगे न
स्टैंड अप कॉमेडियन राजू जी को विनम्र श्रद्धांजलि
गजोधर भैया! लौट तो आओगे न
**************************
ऐसा भी क्या था
कि आप तो सबको हंसाते गुदगुदाते
लोटपोट करते करते खुद मौन हो गए,
जैसे हमारी परीक्षा लेने के लिए
इतने दिनों तक मौन होकर
बिस्तर पर एकदम खामोश हो जम से गये।
माना हमारी कोई बात तुम्हें चुभ गई
या हमारे व्यवहार से तुम्हारी आत्मा घायल हो गई।
मानता हूं कुछ ऐसा ही हुआ होगा
तो इसमें कौन सा पहाड़ गिर गया होगा,
जो अपनी कामेडी और मिमिक्री से
रोतों की भी हंसाते थे,
ठहाके लगाने को मजबूर कर,
लोटपोट कर पेट पकड़ कर
हँसने को मजबूर कर देते थे,
कुछ पलों के लिए ही सही
हर किसी के सारे दुःख दर्द,
चिंता, पीड़ा से मुक्त कर देते रहे।
फिर अचानक ऐसा क्या सूझा
कि उन्हें ही रोने को मजबूर कर दिया
एक एक पल वापसी की प्रतीक्षा में थे हम
मगर आप तो बड़े बेमुरव्वत निकले
हमारी उम्मीदों पर बिजली गिराकर चलते बने।
कितने लोग तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं
एकबार ये भी नहीं सोचा
और चुपचाप बहुत दूर निकल गये,
हम तो पर्दा उठने और
गजोधर भैया का इतंजार ही करते रह गये।
और आप तो गजब निकले गजोधर भैया
पर्दा, पंडाल ही नहीं स्टेज सहित
सारे तामझाम अपने साथ लेकर चले गये,
ऐसे जैसे हमारे बीच रिश्ते ही नहीं रहे।
चलो कोई बात नहीं
आना जाना तो लगा ही रहता है,
पर भला रुठकर कोई यूं मुंह मोड़ जाता है?
हमें तुमसे न शिकवा,न शिकायत है
न कोई अदावत, न बगावत है
बस! ईमानदारी से हमें इतना भर बता दो
गजोधर भैया! तुम लौट तो आओगे न?
एक बार फिर से हम सबको पहले की तरह
हंसा हंसा कर लोटपोट करोगे न?
हमारी पीड़ा पर अपने ठहाकों का
मरहम तो लगाओगे न,
हमारे बीच फिर से लौट तो आओगे न?
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More