| ब्लॉग प्रेषक: | नन्दलाल मणि त्रिपाठी |
| पद/पेशा: | सेवा निबृत्त प्रचार्य |
| प्रेषण दिनांक: | 29-12-2023 |
| उम्र: | 62 वर्ष |
| पता: | C-159 Divya Nager Colony Post-Khorabaar Gorakhpur-273010 utter pradeshNear shree hospital |
| मोबाइल नंबर: | 09889621993 |
वैश्विक परिपेक्ष्य में वर्ष 2024
वैश्विक परिपेक्ष्य में नव वर्ष 2024
24 फरवरी 2022 से प्रारम्भ रूस यूक्रेन युद्ध दूसरा वर्ष पूर्ण करने वाला है तो 2023 में इजरायल हमास का युद्ध नए आयाम अध्य्याय के साथ शुरू हो गया सम्पूर्ण विश्व के 800 करोड़ जन संख्या में अधिकतर कि कल्पना तृतीय विश्वयुद्ध कि भी इज़राइल हमास युद्ध के साथ शुरू हो चुकी थी 2020 एव 2021 कोरोना संक्रमण से समूर्ण मानवता ने त्राहि त्राहि किया कुल मिला जुलाकर देखा जाय तो सफलता असफलता विकास ह्रास कि प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है जो ब्रह्मांड में प्रकृति प्राणि को प्रभावित करती परमात्मा के सर्वशक्ति का एहसास कराती रहती है ऐसे में एक नए वर्ष कि गणना वैसे भी चल रही घटनाओं सफलताओं एव असफलताओं से प्रभावित होना स्वाभाविक है लेकिन मैं समय काल वक्त कि तरह निरपेक्ष भाव से अपनी वर्ष 2024 कि गणना प्रस्तुत कर रहा हूँ मेरे गणना पर कोई फर्क नही पड़ता कि कोई ज्योतिष में विश्वास करता है या नही यदि नही करता है तो विज्ञान में गणित में भौतिकता में स्वंय के अस्तित्व आत्मा में अवश्य विश्वास करता है मेरी गणना आस्तिक नास्तिक सनातन इस्लाम यहूदी क्रिश्चियन बौद्ध जैन पारसी पंजाबी सभी के लिए समान व्यवहारिक भाव से प्रस्तुत है जो सत्य ही है।
मेरी गणना का प्रारम्भ विश्व राजनीति को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले तथ्यों से शुरू है----
1-सयुक्त राज्य अमेरिका---
विश्व राजनीतिक एव व्यवसायिक व्यवहारिक विषयो पर सर्वाधिक प्रभावित करने वाला देश या यह कहा जाय कि 32 -35 करोड़ 765 करोड़ को प्रभावित करता है तो अतिश्योक्ति नही होगी। 2020 से सयुक्त राज्य अमेरिका में ज्यो बाईडन प्रशासन है ज्यो बाईडन गभ्भीर दृढ़ एव दूरदृष्टि के नेतृत्व है जिनके निर्णय दूरगामी राष्ट्रीय हितों में एव संतुलित अंतरराष्ट्रीय हितों में परिलक्षित है जो युवा उत्साही को अधिक पसंद फौरी तौर पर नही आते है लेकिन होते है दूरगामी तार्किक बाइडेन ने कोरोना संक्रमण में कार्यभार ग्रहण किया कार्यभार ग्रहण करते समय भी विवाद और परेशानियों ने अब तक पीछा नही छोड़ा है चाहे उनके निर्णय के कारण हो या जिस किसी भी कारण अफगानिस्तान से सेना वापसी हो या यूक्रेन प्राकृतिक आपदा हो या अंत मे बेटे हंटर को लेकर विवाद अब तक के कार्यकाल में बाईडेंन को चैन के पल नही मीले 2024 में ही अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव होने वाले है अनेक सर्वे यह बताने से गुरेज नही कर रहे है कि बाइडेन कि लोकप्रियता में गिरावट है लेकिन मेरी गणना स्प्ष्ट कहती है कि बाइडेन कही से भी किसी भी तरह कमजोर नही है बेटे हंटर पर आरोप हो या चुनाव अमेरिकी राजीनीति में बहुत बड़े परिवर्तन के आसार कम ही प्रतीत होते है।
चीन-
चीन आज विश्व मे सर्वाधिक महत्वपूर्ण राष्ट्र है जो विश्व राजीनति को प्रभावित करता है चीन की चाल का सम्पूर्ण विश्व को तब पता चलता है जब विश्व मानवता उसके परिणाम देख रही होती है ताईवान जो स्वतंत्रता राष्ट्रीय चेतना कि पहचान बन सम्पूर्ण विश्व को दृष्टि दिशा दे रहा है तो चीन की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कि राजनीतिक शक्ति कि श्रेष्ठता का केंद्र है व्यवसायिक दृष्टि से चीन को ना कोई अनदेखा कर सकता है ना ही चीन किसी को अनदेखा करेगा लेकिन चीन की खामोसी नव वर्ष में तूफान से पूर्व की खामोशी है जैसा की वह रूस यूक्रेन में उत्तर कोरिया आदि मित्रों के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है भारत के लिए सजग रहते हुये शक्ति संरक्षण करते रहने के अतिरिक्त चीन ने कोई विकल्प नही छोड़ा है 2024 चीन के एक बार फिर हुंकार मारने का वर्ष है जो वैश्विक चिंता हो सकती है।।
रूस--
पुतिन शसक्त धुन का पक्का दृढ़ निश्चय रूसी जन मानस के भरोसे का नेतृत्व चाहे किसी कारण से हो 25 वे वर्ष में अपने राष्ट्रपति चुनाव को जीतते हुये रूस को नए ऊंचाई आयाम तक ले जाने कि ओर अग्रसर यूक्रेन युद्ध एक सम्मानजनक स्थिति में समाप्त होगा यह लगभग निश्चित है रूस अपने भविष्य के प्रति अधिक सजग होगा पुतिन को भी यह तथ्य भली भांति मालूम अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी होकर खड़ा होना रूस के लिये बहुत बड़ी चुनौती है जबकि वह स्वयं युद्ध में फंसा है फिलहाल पुतिन सभी चुनौतियों का दृढ़ता से मुकाबला करते हुये रूसी जनता का विश्वास सफल है रूस में विकल्पहीनता कि स्थिति बना दी है पुतिन ने उनके समक्ष विकल्प या चुनौती है ही नही ।
इंग्लैंड--
खराब आर्थिक हालात राजनीतिक अस्थिरता के मध्य वर्ष 2022 में ऋषि सुनक ने इंग्लैंड कि सत्ता सभाली थी टोरी पार्टी के अंतर्कलह के कारण ढेड़ माह में तीसरे प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले ऋषि सुनक के समक्ष चुनौतियां बरकरार है बहुत मेहनती एव ईमानदार प्रधान मंत्री के रूप में उन्होंने मुद्रास्फीति महंगाई समेत घरेलू अंतरराष्ट्रीय मोर्चो पर सफलता पाई है ऋषि सुनक एव प्रिंस चार्ल्स तृतीय लगभग एक साथ इंग्लैंड के भविष्य का विश्वास बनकर आये है लेबर पार्टी बहुत दिनों से इंग्लैंड कि सत्ता से बाहर है और लोगो ने जब टोरी के विकल्प के रूप में लेबर को सोचना शुरू किया तभी ब्रिटेन के महाराज एव ऋषि सुनक का ब्रिटिश शिखर पर पदार्पण अनेक चुनौतियों विरोधों के बावजूद टोरी पार्टी कि सत्ता में वापसी करने में सक्षम है मेरी गणना 2024 में ब्रिटेन के लिए यही स्पष्ट करती है।
जापान--
जापान होमियो किसिदा के नेतृत्व सूझ बूझ एव संतुलित वैश्विक रिश्तो के साथ नए आर्थिक परिवेश का निर्माण करता अपनी प्रतिष्ठा प्रगति के शिखर का नेतृत्व करेगा जापान में मेरी गणना प्राकृतिक बड़ी आपदा कि तरफ संकेत अवश्य करती है । जापान नए वर्ष में अधिक सफल सक्षम और आर्थिक सफलताओं कि इबारत लिखने के लिए नए वर्ष का स्वागत कर रहा है।।
नाटो देश-
नाटो संगठन देशों में विश्व के लगभग 27 देश सम्मिलित है जिसमे जर्मनी फ्रांस आदि महत्वपूर्ण राष्ट्र है जो एक राष्ट्र के रूप में एव नाटो संगठन के सदस्य के रूप में भी सम्पूर्ण वैश्विक स्थिति परिस्थिति को प्रभावित करते है फ्रांस के राष्ट्रपति इनेमल मेक्रो को अपने देश मे आर्धिक सुधारो के कारण विरोध का सामना करना पड़ा है लेकिन उनके नेतृत्व क्षमता दृढ़ता ने उन्हें फ्रांस के विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है जो उन्हें मजबूत एव अपराजेय बनाती है हालांकि उन्हें कुछ मुश्किलें परेशान कर सकती है नए वर्ष में लेकिन नव वर्ष उनके लिये मंगलकारी है और 2027 कि दृष्टि से शुभ भी है।जर्मनी में अभी हाल में ही एंजिला मर्केल से सत्ता हस्तांतरित होकर सोलार्ज के हाथों में गयी है जर्मनी को अपनी अंतराष्ट्रीय महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ष है जर्मनी अनेक मिथकों को तोड़ता हुआ नई आर्थिक सामाजिक व्यवस्था का सृजन करने में सक्षम सबल 2024 में होगा जो जर्मनी की जनता के लिए सुखद होगा 2028 में सोलार्ज और भी शक्तिशाली होंगे 2024 उसकी पृष्टभूमि होगा। नाटो देश 2024 मे नई भूमिका नई चुनौतियों के साथ आपसी एक जुटता के साथ सदैव कि भांति प्रतीत होंगे फिर भी रूस यूक्रेन जैसी चुनौतियां नए रूप में होंगी तो कुछ देश नाटो कि सदस्यता छोड़ने पर भी 2024 मे विचार कर सकते है कुल मिलाकर नाटो के लिये 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ष है नाटो देश की महत्वपूर्ण भूमिका यूक्रेन रूस युद्ध में होगी।
ऑस्ट्रेलिया-
अल्बिज एंटनी के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया राजनीतिक आर्थिक सामाजिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सभी स्तरों पर नए मानकों को स्थापित करने में सफल सक्षम होगा वहाँ सिर्फ छोटे मोटे नस्लीय उन्माद कि घटनाएं सम्भव दिखती है अलावा इसके आस्ट्रेलिया 2024 में ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए अल्बिज एंटोनी के नेतृत्व में पदार्पण करने जा रहा है आस्ट्रेलिया में मानवता एव नागरिक अधिकारों के लिये महत्वपूर्ण वर्ष है 2024।
अफ्रीकी देश---
2024 अफ्रीकी देशों के लिये नई दिशा दृष्टि दृष्टिकोण लेकर आ रहा है कुछ अफ्रीकी देशों में चुनी सरकार का सत्ता पलट हुआ और सैन्य शासन 2024 अफ्रीकी राष्ट्रों दक्षिणी अफ्रीका समेत में ऐतिहासिक परिवर्तन के प्रबल आसार दृष्टिगत हो रहे है जो अफ्रीकी महाद्वीप में सत्ता संघर्षों के समापन कि शुरुआत हो सकती है लेकिन भुखमरी कुपोषण आदि कि समस्या बढ़ने की सम्भवना है दक्षिण अफ्रीका अपवाद है छोटे अफ्रीकी देशों के लिये यह समस्या होगी ब्राजील अर्जेंटीना जिम्बाम्बे जाम्बिया आदि देशों में आर्थिक सामाजिक गुणात्मक सुधार का दस्तक है 2024।
सार्क देश--
दक्षिण ऐशियाई देशों में मालदीप नेपाल बांग्ला देश पाकिस्तान के अलावा भारत भूटान आदि देश है पाकिस्तान में चुनाव भी होने वाले है पाकिस्तान में सत्ता का परिवर्तन मुश्किल लेकिन असंभव नही है ईमानदार चुनाव होंगे सम्भावना नही है फिर भी ईश्वरीय विधान ही सत्य होगा प्रकृति परिवर्तन के साथ चलेगा पाकिस्तान बांगला देश की स्थिति में अस्थिरता के संकेत है जो शेख हसीना वाजेद के लिए चुनौती खड़ी कर सकते है किंतु 2024 उन्हें और शसक्त एव मजबूत बनाएगा बांग्लादेश अपनी गति लय के साथ चलेगा।मालदीव में सत्ता परिवर्तन हो चुका है नए राष्ट्रपति ने सत्ता सम्भाल ली है जो आने वाली चुनौतियों के प्रतीक है। भूटान-भूटान के लिए 2024 उत्साह एव उपलब्धियों के लिए होगा। नेपाल- नेपाल में प्रचंड नेतृत्व है जो नेपाल को नई उपलब्धियों ऊंचाईयों पर ले जाएगा वहाँ स्थाई स्थिर सरकार कि चुनौतियां और नेतृत्व कि परीक्षा का आंतरिक एव बाह्य दौर चलता रहेगा लेकिन 2024 प्रचंड एव नेपाली जनता के आकांक्षाओं का नेपाल होगा प्राकृतिक आपदाओं कि बहुत अल्प सम्भावना है जिसे दावे के साथ मेरी गणना नही कहती।लंका- लंका रानिल विक्रम सिंघे एक ऐसा नाम जो लंका का भाग्य विधाता कोई संदेह नही की लंका को चमत्कारी विश्वास से ओत प्रोत रानिल विक्रम सिंघे ही 2024 में लंका जन आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए नए उत्साह के साथ नई उपलब्धि उपलब्धता के साथ प्रवेश करेंगे।
इस्लामिक एव अरबियन राष्ट्र ---
इराक में झिट फूट घटनाओं के साथ नियमित शासन प्रणाली का संसय रहेगा ईरान अपनी नीति पर संतुलित लेकिन दृढ़ता से कार्य करता रहेगा अरबियन राष्ट्र तटस्थ एव वैश्विक भूमिका में अपने महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे कुछ उतार चढ़ाव आ सकते है जो अस्थाई होंगे कुल मिला कर इस्लामिक राष्ट्रों में सकारात्मता का बोध वैश्विक परिदृश्य में शुभ हो सकता है।
वैश्विक आर्थिक स्थिति--
समय प्रकृति के उतार चढ़ाव के वावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था 3% से 4 % के बीच सुधार के साथ 2024 मे 2023 कि अपेक्षा अच्छी स्थिति में रहेगी।।
कृषि-
कृषि के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2023 की अपेक्षा कुछ बेहतर परिणाम दिखेंगे ।
प्राकृतिक आपदा-
वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला जारी रहेगा मैं यहॉ किसी क्षेत्र विशेष का उल्लेख नही कर रहा हूँ लेकिन प्राकृतिक आपदा भूकम्प सुनामी तूफान वर्षा सूखा आदि कि स्थिति पिछले वर्षों की अपेक्षा कुछ बेहतर रहेगी लेकिन रहेगी यह विषय ज्योतिष से अधिक मानवता के लिए है क्योकि प्राकृतिक असंतुलन ही इसके लिए जिम्मेदार है जिसमे भविष्यवाणी से अधिक मानवीय चेतना संवेदना कि आवश्यकता है।।
उग्रवाद एव विघटनकारी गतिविधि-
वैश्विक स्तर पर सम्भावना से इन्कार मेरी गणना नही करती है ।
आश्चर्य जनक- अलशीशी ,एर्दोगान, लूला ऐसे नेतृत्व हो सकते है जो रूस यूक्रेन एव इज़रायल हमास संघर्ष को शांति कि ओर ले जा सकते है इज़रायल नेतन्याहू मजबूत इरादों के नेता है और इजरायल फिलिस्तीन विवाद के हल का शुभारंभ भी कर सकते है।।
संक्रमण या प्रकोप संभावना नहीं।
उपरोक्त गणना मैने सम्पूर्ण वैश्विक परिदृश्य जो 2024 में रहेगी की है जिसमे त्रुटि कि संभावना बहुत कम है या नहीं है अपनी गणना में मैने उत्तर कोरिया को भी सम्मिलित किया है जो वर्तमान स्थिति को ही दर्शाता है।
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीतांबर
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More