| ब्लॉग प्रेषक: | आर सी यादव |
| पद/पेशा: | |
| प्रेषण दिनांक: | 18-03-2022 |
| उम्र: | 48 |
| पता: | जौनपुर, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 9818488852 |
अपनी माटी-अपना पूर्वांचल
।। अपनी माटी-अपना पूर्वांचल....।।
गोरक्षनाथ की पावन धरती
ऋषि मुनियों की शान रही है ।
देवरहा बाबा की कर्मस्थली
पूर्वांचल की पहचान रही है ।।
वीरों की बलिदानी धरती
पावन इसकी माटी है ।
मातृभूमि पर मिट जाना ही
गौरवशाली परिपाटी है ।।
इतिहास समेटे चौरी-चौरा
वीरों की गौरव शान रही है ।
गीता प्रेस की धर्म पुस्तकें
जनमानस को जगा रही हैं ।।
ऋषि दुर्वासा का मनहर आश्रम
दत्तात्रेय का गुणगान यहां है ।
तमसा-मंजूषा का संगम
आजमगढ़ का मान रहा है ।।
ऋषि आश्रम की छटा निराली
घाघरा की पावन जलधारा ।
जनमेजय का सर्प यज्ञ
जन जन का है पालन हारा ।।
महर्षि भृगु की तपोभूमि यह
मंगल पांडे का मान यहां है ।
चित्तु पांडे की सिंह गर्जना
बलिया का अभिमान रहा है ।।
क्रांतिवीर बाबू कुंवर सिंह ने
बिगुल क्रांति का जहां बजाया ।
मऊ जनपद की पावन धरती
बलिदानों का शौर्य बताया ।।
गंगा - गोमती की धारा संग
कर्मनाशा की अपनी गाथा ।
गहमर की उज्ज्वल कथा समेटे
गाजीपुर की है परिभाषा ।।
सई-गोमती के संगम पर
जौनपुर की गाथा न्यारी ।
कीनाराम की तपोभूमि यह
शिराजे हिंद की महिमा प्यारी ।।
डोभी के रघुवंशी वीरों ने
अंग्रेजी शासन कुचल दिया ।
सेनापुर के बलिदानी वीरों ने
अपना जीवन उत्सर्ग किया ।।
सिरकोनी के चौहानों ने
अदम्य साहस दिखा दिया ।
अंग्रेजों संग बयालसी में
डटकर भीषण युद्ध किया ।।
विश्वनाथ की पावन धरती
पवित्र गंगा का पावन तट ।
वरुणा-चंद्रप्रभा का संगम
बावन बीघा की अनुपम स्थल ।।
जहाँ रचे तुलसी कबीर ने
अमर ग्रंथों की प्रेरक वाणी ।
शिवशंकर की काशी नगरी
स्वर्ग लोक की है अवतरणी ।।
ललित कलाओं का स्थल यह
धर्मों की यह धर्म धूरी है ।
हरिश्चन्द्र की तपोभूमि यह
वेदों की महिमा यहां जुड़ी है ।।
विशिष्ट, विलक्षण, दिव्य कहानी
गौरवशाली इतिहास रहा है ।
वीरों की उपजाऊ माटी
पूर्वांचल का अभिमान रहा है ।।
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
23-03-2026
आ बैल मुझे मार !
ट्रंप चाचा, ओ भाऊ श्री वाले ट्रंप चाचा। एगो सलाह दें, अगर बम काम नहीं कर रहा है तो क्यों नहीं हमरा देश से एकाध दर्जन डायन मंगवा लेते हो। भारत में इसका जबरदस्त क्रेज है। आऊ त आऊ, मारन क्षमता भी एकदम गारंटेड है। इसके साथ साथ हमरा देश में मुंहनोछवा, चोटीकटवा
Read More19-03-2026
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण...
Read More15-02-2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 30 कर्मयोगी समूह दीदियों को सारनाथ एवं स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण
भगवान बुद्ध के चार प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक सारनाथ—ज्ञान एवं उपदेश की पावन भूमि—वास्तव में वही दिव्य स्थान है, जहाँ भाग्यशाली एवं विरले ही पहुँच पाते हैं। आजमगढ़ जिले की ठेकमा ब्लॉक की चयनित समूह दीदियाँ इस पवित्र स्थल पर पहुँचीं और वहाँ...
Read More09-02-2026
बहुत हुआ सम्मान।
मैं लक्ष्मी-वंदना में व्यस्त था, हे भ्रष्टाचार प्रेरणी, हे कालाधनवासिनी, हे वैमनस्यउत्पादिनी, हे विश्वबैंकमयी, हे कष्टनिवारिणी मुझपर कृपा कर! बचपन में मुझे चवन्नी मिलती थी पर इच्छा अठन्नी की होती थी, परंतु तेरी चवन्नी भर कृपा कभी न हुई। यहाँ तक मुझमें....
Read More15-01-2026
सम्मानित अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना: समर्पण सेवा और संकल्प की गौरव गाथा!
दिनांक 3 दिसंबर 2025 शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादाई दिवस के रूप में स्मरणीय बन गया जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अशोक कुमार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सामान ने केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां की पहचान है बल्कि समर्पण..
Read More